Breaking News :
>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
उत्तराखण्ड

छात्रसंघ ने किया प्रदर्शन, एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने बांधी काली पट्टी

देहरादून। मांगों के समर्थन में डाकपत्थर महाविद्यालय में अनशन पर बैठे छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया। छात्र संघ पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं एनएसयूआइ ने काली पटटी बांधकर विरोध जताया।

डाकपत्थर के वीर शहीद केसरीचंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पिछले कई दिनों से आंदोलन चला रहे छात्रसंघ पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्र संघ की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री ने अनशन पर बैठे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्र हितों से संबंधित मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार अवगत कराए जाने के बाद भी कॉलेज प्रशासन उनकी मांगों पर विचार करने तक को तैयार नहीं है।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं के आंदोलन पर भी कॉलेज प्रशासन से लेकर शासन-प्रशासन तक ने चुप्पी साध ली है। सरकार और कॉलेज प्रशासन ने अगर मांगों को नहीं माना तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में कोषाध्यक्ष संदीप कंडवाल, अर्चना चौधरी, सलमान, प्रिंस राणा, प्रशांत कश्यप, विवेक बिज्लवाण, निशांत सैनी, अनमोल, प्रियंका, हिमाद्री वर्मा, दिव्या, शुभम चौधरी, सजल, मनीषा रावत आदि शामिल रहे।

उधर, महाविद्यालय में क्रमिक अनशन के तीसरे दिन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

संगठन के जिला महासचिव समीर अंसारी ने कहा एक माह पूर्व दिए गए ज्ञापन पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि छात्रों की सुध लेने पहुंचा। इससे यह साबित होता है कि यह सरकार गूंगी बहरी है। इसका जनता व छात्र- छात्राओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं है।

क्रमिक अनशन पर छात्र नेता आदेश राणा, इकाई अध्यक्ष रविंदर सिंह, साहिल, निर्दोष चौधरी, सनोवर, सबीना, कल्पना, अब्दुल्लाह, आरजू, शबाना, काजल, आकाश, आजाद, अनमोल आदि कार्यकर्ता बैठे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!