Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

Pulwama Terror Attack को लेकर पाक पीएम इमरान की चुप्पी पर अमित शाह ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) की निंदा नहीं करने के लिए आड़े हाथों लिया और कहा कि भारत उन पर कैसे भरोसा कर सकता है।

एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ इसके पीछे के लोगों के मन में भय पैदा करने में सक्षम रही है। शाह ने कहा, ‘मेरा मानना है कि आजादी के बाद से हमारी सरकार का आतंक से निपटने का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा है। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में आतंकवादियों का सबसे ज्यादा सफाया हुआ है।’

शाह ने पुलवामा हमले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलवामा के हमले की निंदा करने के लिए उन्हें (इमरान खान) कौन सा सबूत चाहिए। सबूत की बात क्या करें आप निंदा तो करिए। एक बार भी निंदा नहीं की। कम से कम एक बार तो कहते जो हुआ वह गलत हुआ। बता दें कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मुहम्मद (JeM) ने ली थी।

पायलट की वापसी हमारी कूटनीतिक जीत
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Abhinandan Varthaman) आज पाकिस्‍तानी सेना के कब्‍जे से मुक्‍त होकर वाघा अटारी बॉर्डर के माध्‍यम से वतन वापस आएंगे। इसे लेकर अमित शाह ने कहा कि पायलट की वापसी हमारी कूटनीतिक जीत है। बता दें कि पाकिस्तान के खैबर- पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक ने JeM के आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था। इसके बाद  27 फरवरी की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस दौरान भारत का मिग-21 जेट भी दुर्घटना का शिकार हो गया और उसके पायलट विंग कमाडंर अभिनंदन को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!