Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तर-प्रदेशदेश

स्कूल से नाम काटने से नाराज छात्र ने फाँसी लगाकर दी जान, आक्रोशित भीड़ ने प्रधानाचार्य को पीटा

जमकर बवाल : घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित दिखे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2023, शनिवार, प्रयागराज। स्कूल से नाम कटने से नाराज इंटरमीडिएट के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार को खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला इलाके में हुई। बच्चे के फांसी लगाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और नागरिकों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक लिया। इसको लेकर पुलिस से जमकर धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई। छात्र की मौत पर संवेदन जताने पहुंचे कॉलेज के प्रधानाचार्य की मुहल्ले वालों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। इस मामले में परिजनों ने कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला मुहल्ला निवासी यथार्थ केसरी (21)  पुत्र त्रिलोकी केसरी एंग्लो बंगारी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में इंटरमीडिएट का छात्र है। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ स्कूल गया था। बच्चे को स्कूल में छोडक़र मां अपने आफिस चली गई। आरोप है कि करीब छह माह की फीस न जमा होने पर महिला क्लास टीचर ने यथार्थ को काफी फटकार लगाई और स्कूल से नाम काट दिया। इससे क्षुब्ध होकर यथार्थ घर पहुंचा तो घर में उसका छोटा भाई सिद्धार्थ मौजूद था। उसने छोटे भाई को समोसा लाने के लिए भेज दिया। जब भाई समोसा लेकर लौटा तो यथार्थ का शव फंदे से लटक रहा था।

भाई की चीख पुकार पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित दिखे। पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। इसको लेकर पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई। इस दौरान पुलिस वालों की वर्दी भी फट गई। इसी दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस छात्र की मौत की सूचना पाकर संवेदन व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। उनको देखते ही परिजनों और मुहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके भी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने किसी तरह से प्रिंसिपल को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। बावजूद इसके आक्रोशित भीड़ प्रिंसिपल को थाने पीछा कर पीटती रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!