Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
सम्पादकीय

करीब आए भारत और सऊदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। सऊदी अरब ने गुजरे आठ महीनों में अमेरिका में अपना निवेश 41 प्रतिशत घटाया है। तो अब उसके सामने सवाल यह है कि अपना पैसा कहां लगाए। भारत में 100 बिलियन डॉलर निवेश करने के उसके एलान को इसी संदर्भ में देखा जाएगा।
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद-बिन-सलमान की भारत यात्रा से यह साफ हुआ है कि आर्थिक संबंध के क्षेत्र में विभिन्न देशों की बदलती प्राथमिकताओं के बीच भारत को अपने देश के लिए वे एक महत्त्वपूर्ण स्थल मान रहे हैं। सऊदी अरब उन देशों में है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार बड़े मुनाफे की स्थिति में रहते हैं। जाहिर है, इसका कारण सऊदी अरब की तेल संपदा है।

प्रिंस सलमान की खूबी यह है कि हाथ में सत्ता आने के बाद से उन्होंने दूरदर्शी नजरिया अपना रखा है। वे जानते हैं कि जीवाश्म ऊर्जा की बदौलत उनका देश हमेशा समृद्ध नहीं बना रहेगा। इसलिए वे निवेश के विभिन्न क्षेत्रों को तलाश रहे हैं। उनकी भारत यात्रा भी इसी तलाश का हिस्सा है। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सलमान कहा कि पांच साल के अंदर पश्चिम एशिया ‘अगला यूरोप’ हो जाएगा। जाहिर है, इसमें आधुनिक तकनीक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस लिहाज से भारत के तकनीक-कर्मी सऊदी अरब के लिए बड़े फायदे का पहलू हो सकते हैं। इसके अलावा इस समय दुनिया में ट्रेंड अमेरिका के बॉन्ड और ट्रेजरी बिल से पैसा निकालने का है। सऊदी अरब ने गुजरे आठ महीनों में अमेरिका में अपना निवेश 41 प्रतिशत घटाया है। तो अब उसके सामने सवाल यह है कि अपना पैसा कहां लगाए। चीन उसका एक मुकाम है। साथ ही वह दूसरे स्थलों की तलाश में है। भारत में 100 बिलियन डॉलर निवेश करने के उसके एलान को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। असल में कितना निवेश आएगा, यह भारत की अपनी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। इन 100 में 50 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा सऊदी अरब ने 2019 में की थी। यह महाराष्ट्र में रिफाइनरी बनाने में होनी है। मगर चार साल से बात सिर्फ इरादो तक है।

सऊदी अरब से भारत का सालाना कारोबार पिछले वित्त वर्ष में 29.28 बिलियन डॉलर का था। इसमें 22.65 डॉलर का भारत ने आयात किया था। यानी सऊदी अरब को भारी मुनाफा है। ऐसे में अगर वह निवेश करता है, तो यह भारत के फायदे में होगा। अब यह भारत पर है कि वह कितना फायदा उठा पाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!