Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
स्वास्थ

घर के कई मुश्किल कामों को आसान बनाता है प्याज, आजमा कर देखें

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। भारतीय रसोई में प्याज ना हो यह सम्भव ही नहीं है। प्याज के बिना सब्जी बनाना गृहणियों को बहुत मुश्किल नजर आता है। भोजन का जायका बढ़ाने में प्याज का इस्तेमाल किया ही जाता है। कई लोग तो हर सब्जी में प्याज का इस्तेमाल करते हैं। सब्जी की ग्रेवी बनानी हो या पास्ता प्याज का इस्तेमाल होता ही है। हालांकि काटने में मेहनत बहुत होती है और आंखों में आंसू जरूर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपको रूलाने वाला यह प्याज घर के कई मुश्किल काम को आसान बनाता है। आज इस कड़ी में हम आपको प्याज से जुड़े कई ऐसे बेहतरीन काम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे।

फलों को खराब होने से बचाता है
कोई भी फल ज्यादा देर तक कटा रखा रहने पर उसमें ऑक्सीडेशन प्रोसेस शुरू हो जाती है और वह भूरा और खराब सा होने लगता है। प्याज में मौजूद नेचुरल मॉइश्चर और सल्फर इस प्रक्रिया को धीमी करने और एवाकाडो, सेब जैसे फलों को ज्यादा वक्त तक अच्छा रखने में मददगार होता है।

जंग हटाता है प्याज
प्याज के रस का उपयोग जंग को हटाने में भी किया जा सकता है। कई बार किचन के किसी बर्तन, चाकू या फिर चम्मचों में नमी की वजह से जंग लगने लगती है। कई बार साबुन से साफ करने पर भी जंग दूर नहीं होती है। ऐसी सूरत में प्याज काफी काम आ सकता है। चाकू पर जंग गलने पर चाकू को प्याज के अंदर घुसाकर कुछ वक्त के लिए छोड़ दें और उसके बाद निकालकर साफ करें तो जंग चली जाती है। इसी तरह प्याज के रस को जंग की जगह पर कुछ वक्त तक घिसने पर भी असर दिखाई देता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाता है प्याज का रस
प्याज के रस का उपयोग बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई घरेलू नुस्खों में बालों के इलाज के लिए प्याज का उपयोग किया जाता है। प्याज में काफी मात्रा में सल्फर मौजूद होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। पेंट की गंध को भगाता है घर में अगर आपने नया-नया पेंट कराया है तो उसकी स्मेल आपको परेशानी में डाल सकती है। इस तरह की परेशानी का सामना करने पर तीन चार प्याज को टुकड़ों में काटकर एक प्लेट में उस रूम में रख दें जहां पेंट हुआ है। कुछ घंटों में ही प्याज पेंट की स्मेल को एब्जॉर्ब कर लेगा।

कार की विंडशील्ड पर नहीं जमती फ्रॉस्ट
सर्दियों के दिनों में कार की विंडशील्ड पर रात में नमी और ओस जमना एक आम समस्या होती है। सुबह जल्दी गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर प्याज की स्लाइस को रात में विंडशील्ड पर घिस दिया जाए तो सुबह आप देखेंगे की विंडशील्ड पर फ्रॉस्ट नहीं जमी है।

चमकदार व साफ करता है ओवन
खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला ओवन और ग्रिल जब गंदा हो जाता है तो उसे साफ करना काफी मुश्किल काम होता है, लेकिन प्याज की मदद से आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। यहां प्याज की एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज़ काफी कारगर साबित होती हैं। प्याज का छिलका उतारकर उसके राउंड स्लाइस काट लें और फिर ग्रिल की रॉड्स और ओवन को घिसकर साफ करने में इस्तेमाल करें। यह खाने में लगने वाले बैक्टिरया को भी खत्म कर देता है।

जलने की बदबू को सोखता है प्याज
सभी घरों में ये आम है कि कभी बनाते वक्त चावल जल जाएं या फिर दूध ज्यादा उबलने से गैस बर्नर पर गिर जाए या कभी दाल ज्यादा पकने की वजह से जल जाए। जब भी कभी ऐसा होता है तो किचन एक अजीब तरह की बदबू से भर जाता है। जिसे दूर होने में काफी वक्त लगता है। ऐसी मुश्किल स्थिति में प्याज का उपयोग काफी कारगर हो सकता है। जब भी कभी ऐसा हो तो प्याज के कुछ स्लाइस को स्टोव के पास रख देना चाहिए। इससे कुछ देर में ही प्याज सारी बदबू सोख लेता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!