Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू कराने की तैयारियों को लेकर सरकार ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दोनों संस्थानों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को मेडिकल कॉलेजों में निर्धारित मानकों के अनुसार फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ प्रयोगशालाओं के उपकरण और आवश्यक फर्नीचर की आपूर्ति तय समय के भीतर पूरी कराने को कहा गया। सरकार ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रशासनिक भवन, प्रयोगशाला भवन और एकेडमिक भवन में बचे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेंसी उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को दिए गए। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के प्रस्तावित निरीक्षण को देखते हुए भवनों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री ने कहा कि निर्माण और उपकरणों की आपूर्ति से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों की लगातार निगरानी करने और तय समयसीमा के भीतर उन्हें पूरा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि दोनों मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू करने में कोई अड़चन न आए।

विभागीय निदेशक (चिकित्सा शिक्षा) को निर्माण इकाइयों और दोनों मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने को कहा गया। साथ ही, निर्माण, उपकरणों की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में सत्र 2026-27 से शिक्षण कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। दोनों मेडिकल कॉलेजों में 100-100 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था प्रस्तावित है। सरकार का उद्देश्य नए संस्थानों में शैक्षणिक, प्रशासनिक और चिकित्सकीय सुविधाएं समय पर विकसित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।

Loading

error: Content is protected !!