Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्ड

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि छात्र जीवन में अनुशासनहीनता और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस की ओर से अब तक अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 98 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 84 छात्रों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि 4 छात्रों का निष्कासन भी किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों, नशे के कारोबार, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ पहले वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद संबंधित छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और प्राप्त शिकायतों का विवरण शिक्षण संस्थानों के प्रशासन को भेजकर संस्थागत स्तर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।

एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि का भी सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी छात्र की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि की समय रहते जानकारी मिल सके।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा नशाखोरी, मारपीट, हुड़दंग या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें। संबंधित शिक्षण संस्थानों से भी समन्वय स्थापित कर दोषी छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।

एसएसपी देहरादून ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि छात्र जीवन भविष्य संवारने का महत्वपूर्ण दौर है, इसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर बर्बाद न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी छात्र के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

error: Content is protected !!