Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही हुई ठप

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार से जारी बारिश का सिलसिला सोमवार को थम गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में गढ़वाल व कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ सकती हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री चढ़ने की संभावना है। हालांकि, मुसीबतें कम नहीं हो रही है। बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर व मलबा आ रहा है, जिससे यातायात ठप हो गया है। हाईवे पर वाहनों की कतार लगी है।

मौसम ने राहत दी तो सड़कों से मलबा हटाने के काम ने गति पकड़ी। बदरीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया है, लेकिन बार-बार आ रहा मलबा आवाजाही में खलल डाल रहा है। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोडऩे वाले मार्गों से भी मलबा हटाने का काम जारी है। हालांकि, सड़क खुलने में अभी वक्त लगेगा। बावजूद इसके प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद हैं। इस बीच नदियों के उफान में कमी आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सभी नदियों का जलस्तर चेतावनी रेखा के नीचे है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ते ही बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक से 16 जून के बीच प्रदेश में सामान्य से करीब 44 फीसद अधिक बारिश रिकार्ड की गई। सामान्य तौर पर इस अवधि में 65.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार यह आंकड़ा 94.4 मिमी पर पहुंच गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!