Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह सत्याल के मध्य छिड़ा विवाद पहुँचा मुख्यमंत्री दरबार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत के मध्य छिड़ा विवाद अब मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच गया है। हालांकि दोनों के तल्ख तेवर बरकरार हैं। बोर्ड अध्यक्ष सत्याल ने श्रम मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सभी जानते हैं कि कौन कब-कब किस शाख (डाल) पर बैठा है। साथ ही मंत्री पर झूठी बयानबाजी का आरोप भी जड़ा। इसके साथ ही सत्याल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बोर्ड की सचिव द्वारा एक वाहन चालक के खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार करार देते हुए प्रकरण की सीबीआइ अथवा उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उधर, श्रम मंत्री डा रावत ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में हुए कार्यों में यदि कहीं कोई अनियमितता थी तो वर्तमान बोर्ड अध्यक्ष ने इसका भुगतान क्यों किया।

पिछली त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में गत वर्ष अक्टूबर में श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष बना दिया गया। तब से बोर्ड अध्यक्ष व श्रम मंत्री के बीच तलवारें खिंची हैं। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब फिर से बोर्ड का विवाद सुर्खियों में है। वर्तमान में बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव के बीच छिड़ा विवाद अब अध्यक्ष और श्रम मंत्री पर केंद्रित हो गया है। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ तेवर तल्ख किए हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने श्रम मंत्री के उस वक्तव्य पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और बोर्ड अध्यक्ष जिस शाख पर बैठे थे, उसे ही काट रहे थे। सत्याल ने कहा कि त्रिवेंद्र शाख नहीं, वृक्ष हैं। यह सभी जानते हैं कि कौन कब-कब किस शाख पर बैठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम मंत्री झूठी बयानबाजी कर उन पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह श्रमिक हितों के लिए लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक से संरक्षण मांगा है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रम मंत्री ने उनके कार्यकाल की जांच कराने की बात कही है, जिसका वह स्वागत करते हैं। साथ ही यह जोड़ा कि श्रम मंत्री रावत के कार्यकाल में हुए कार्यों की अब तक जितनी भी जांच हुई हैं, वह भी सार्वजनिक होनी चाहिए।

बोर्ड अध्यक्ष सत्याल ने सोमवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात का समय मांगा था। इसके लिए शाम को वह मुंख्यमंत्री आवास भी पहुंचे, मगर मुलाकात नहीं हो पाई। सत्याल के अनुसार मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में मुलाकात का वक्त दिया है। सत्याल ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा। इसमें आल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कन्फेडरेशन, राजकीय वाहन चालक महासंघ, संविदा आउट सोर्स वाहन चालक संघ के पत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि बोर्ड में कार्यरत वाहन चालक व प्रभारी वरिष्ठ सहायक के खिलाफ सचिव ने झूठे आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी संदेह जताया गया है कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने के लिए ऐसा किया गया है। मांग की गई है कि प्रकरण की सीबीआइ अथवा उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!