Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
ताज़ा खबरेंदेश

“तीसरी लहर का आना तय, केंद्र सरकार को करनी होगी तैयारी” : राहुल गाँधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की और से पेश व्हाइट पेपर जारी किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी के दौरान सही समय पर कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा है कि पूरा देश जानता है कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के खिलाफ अस्पतालों में इंतजाम होने चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने व्हाइट पेपर विस्तृत में तैयार किया है इसका लक्ष्य ये नहीं कि सरकार ने विभिन्न गलतियां की। बल्कि देश को तीसरी लहर के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस लगातार रूप बदल रहा है। ऐसे में तीसरी लहर के खिलाफ तैयारी करनी होगी। गरीबों तक सीधा पैसा पहुंचाया जाए।

राहुल ने आगे कहा कि सरकार ने कल सबसे अधिक संख्या में टीके लगाकर अच्छा काम किया है, लेकिन यह एक श्रृंखला नहीं है। सरकार को इस प्रक्रिया को सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि हर रोज करना होगा, जब तक कि हम अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि पहली लहर करे बाद हमारे वैज्ञानिकों ने दूसरीस लहर की बात की थी, लेकिन उस समय जो ऐक्शन सरकार को लेने था, उन्होंने नहीं लिया। नतीजतन पूरे देश को दूसरी लहर का असर झेलना पड़ा।

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को दिए चार सुझाव :

  • बेड और ऑक्सिजन की सप्लाई जल्द से जल्द बढ़ाई जाए,
  • वैक्सीनेशन का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाए,
  • कोरोना से मौत पर मुआवजे के लिए फंड बनाया जाए
  • कोरोना के खिलाफ सभी राज्यों को समान मदद मिले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!