Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में होने वाली राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लिए जा सकते हैं अहम फैसले

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले में मृत्यु अथवा घायल होने के मामलों में मुआवजा राशि बढ़ाने के प्रस्ताव पर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी।

इसके साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, कार्बेट टाइगर रिजर्व में जिम कार्बेट ट्रेल, चौरासी कुटी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने समेत 12 बिंदुओं पर बैठक में निर्णय लिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने मुआवजा राशि 5 लाख रुपये करने की घोषणा की थी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले वन्यजीवों के हमले में मृत्यु पर दी जाने वाली मुआवजा राशि में एक लाख रुपये की वृद्धि कर इसे पांच लाख रुपये करने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए वन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। वन्यजीव बोर्ड से इसका अनुमोदन होना है।

जानकार सूत्रों के अनुसार शनिवार, 10 दिसम्बर 2022 को वन्यजीव बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के संबंध में प्रभावी कदम उठाने को लेकर भी निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत चौरासी कुटी के सुंदरीकरण के साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को कदम उठाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा वन भूमि हस्तांतरण के तीन प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने संसद में रखा वन्यजीवों के हमले में मुआवजा राशि बढ़ाने का विधेयक

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान वन्यजीवों के हमले में दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ाने संबंधी निजी विधेयक प्रस्तुत किया।सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रावत कहा कि उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में वन्यजीवों के हमले चिंता बढ़ा रहे हैं।

सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वन्यजीवों के हमले से रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ही प्रभावितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि में बढ़ोतरी किया जाना समय की माँग है। उन्होंने वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!