Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के भावी कर्णधारों को दिया सफलता का मूल मंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दून विश्वविद्यालयदेश के दीक्षांत समारोह में देश के भावी कर्णधारों को सफलता का मूल मंत्र दिया। दून विश्वविद्यालय में दीक्षा प्राप्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मातृभाषा, मातृभूमि एवं माँ का सम्मान सफलता के लिए अनिवार्य है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जो भी बनें, किंतु भारतीयता बनाए रखें। भारतीयता ही उन्हें विविधता के लिए सहृदय बनाती है। इससे पहले मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु IAS को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमें लोक सेवकों से सर्वश्रेष्ठ की अपेक्षा का अधिकार है।

राष्ट्रपति ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

राष्ट्रपति मुर्मु ने शुक्रवार 9 दिसम्बर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद सभागार में तीसरे दीक्षांत समारोह में देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए कहा कि मातृभाषा, मातृभूमि और मां दूसरों की नजरों में चाहे जैसे भी हों, वे अपनी ही होती हैं।

आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं को इन तीनों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होना आवश्यक है। हमें अपनी जमीन कभी भूलनी नहीं चाहिए। भारत के वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अनेकता में एकता की हम बड़ी मिसाल हैं।

शिक्षा के माध्यम से पूरे राष्ट्र में बदलाव लाया जा सकता है : राष्ट्रपति

शिक्षा के महत्व को बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से पूरे राष्ट्र में बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए शिक्षण संस्थान अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दें, ताकि छात्र तकनीकी कौशल से और अधिक संपन्न हों। स्वयं रोजगार तलाश करने के बजाय दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा सकें।

राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं कि किसी भी देश की प्रगति उसके मानव संसाधन की गुणवत्ता पर निर्भर होती है। मानव संसाधन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। महिला सशक्तीकरण के लिए उन्होंने बेटियां को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषयों में और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने को कहा।

लोक भाषायें हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : राष्ट्रपति

स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अगले 25 वर्षों के अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में सम्मिलित करना है। इस लक्ष्य को पाने में युवा शक्ति का सहयोग अधिक महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने दून विश्वविद्यालय की लोक भाषाओं गढ़वाली, कुमाऊँनी एवं जौनसारी के विकास को काम करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि लोक भाषायें हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।

हमें सिविल सेवकों से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करनी चाहिए

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में सिविल सेवा के 97वें कामन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। देश की सेवा के लिए फील्ड में उतरने से पहले अधिकारियों को फाउंडेशन कोर्स के समापन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सीख और प्रेरणा को प्राप्त करने का अवसर मिला।

प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सिविल सेवकों से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करनी चाहिए और हमें अधिकार भी है कि हर सिविल सेवक से सर्वश्रेष्ठ की अपेक्षा की जाए। जनता की समस्याओं को समझने के लिए अधिकारियों को आमजन से जुड़ना होगा और इसके लिए उन्हें विनम्र बनना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि इस फाउंडेशन कोर्स का मूल मंत्र ‘मैं नहीं, हम हैं’।

विश्वास है कि प्रशिक्षु अधिकारी सामूहिक भावना के साथ देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उठाएंगे। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में अकादमी के आदर्श वाक्य ‘शीलम परम भूषणम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘चरित्र सबसे बड़ा गुण है’। सलाह दी कि ‘गुमनामी’, ‘क्षमता’ और ‘आत्मसंयम’ एक सिविल सेवक के आभूषण होते हैं। ये गुण उन्हें पूरी सेवा अवधि के दौरान आत्मविश्वास देंग।

राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत रूप से रुद्राभिषेक

राष्ट्रपति ने राजभवन परिसर में स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत रूप से रुद्राभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति ने राजभवन में संस्कृति और पर्यावरण के संगम ‘नक्षत्र वाटिका’ का किया उद्घाटन

देवभूमि के प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यहाँ की आध्यात्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक थाती से अभिभूत दिखीं। शुक्रवार को राजभवन में संस्कृति और पर्यावरण के संगम ‘नक्षत्र वाटिका’ का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘बहुत अच्छी है नक्षत्र वाटिका’।

राष्ट्रपति ने पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से संबंधित आराध्य वृक्ष पलाश के पौधे का रोपण भी किया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.