Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

भारत ने दुनियां के सभी देशों की मदद की है : योगी

ब्रिटेन को पछाड़कर दुनियां की 5वीं अर्थ व्यवस्था बना है भारत

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2022, शनिवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जितना भारत अपने यहाँ लोगों को आवास देता है उतने में एक ऑस्ट्रेलिया बस जाता है। भारत लोकतंत्र की जननी भी है। उन्होंने कहा कि जिस ब्रिटेन ने हम पर 200 वर्षों तक शासन किया उस ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है। 

दुनियां की 85 फीसदी जीडीपी पर जी-20 देशों का अधिकार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सात दिवसीय संस्थापन सप्ताह समारोह के मुख्य महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी पर जी-20 देशों का अधिकार है। 90 फीसदी पेटेंट पर भी इनका अधिकार है जिसका नेतृत्व मोदी जी के पास है। इसका थीम है वसुधैव कुटुंबकम। यानी की एक परिवार की जो भावना है उस भाव को पूरी दुनिया को मानना है। भारत ऐसा आदि काल से करता चला आया है। उसने सबको शरण दिया था।

पारसी समुदाय ने भारत के विकास में अहम योगदान दिया

मुख्यमंत्री ने जामनगर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पारसी समुदाय के लोगों के बेड़े को रुकने का अवसर दिया था। योगी ने कहा पारसी समुदाय ने भारत के विकास में अहम योगदान दिया है। टाटा समूह उसका बड़ा उदाहरण है।

ब्रिटेन को पछाड़कर दुनियां की 5वीं अर्थ व्यवस्था बना है भारत

जी20 के तहत उत्तर प्रदेश के चार शहरों में 20 से अधिक मीटिंग होगी। इसमें किस रूप में सहभागिता होगी, उसकी तैयारी स्थानीय और शासन स्तर पर होगी। आज ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया का 5वीं अर्थ व्यवस्था बना है। यहाँ लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीने के बीच उपलब्धि हासिल की जा रही है।

भारत ने कोरोना में 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना के प्रबंधन और इंसेफेलाइटिस की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जितना भारत अपने यहाँ गरीबों को आवास देता है उतने में ऑस्ट्रेलिया बस जाता है। भारत ने कोरोना में 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया है। यह पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। कोरोना काल में हुए ओलंपिक में भारत ने अभी तक का सबसे अधिक मेडल जीता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!