Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

‘G20 की अध्यक्षता पूरे देश के लिए गर्व की बात है’ : गहलोत

प्रधानमंत्री मोदी ने की राजस्थान सरकार की तारीफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2022, शनिवार, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गर्व की बात है और यह वैश्विक शिखर सम्मेलन विश्व पर म छोड़ने वाला है और आने वाले दशक को भारत के दशक में बदलने का माध्यम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक स्तर पर देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने का यह एक बेहतरीन मंच है।

आजाद के बाद आज तक सभी प्रधानमंत्रियों ने दिया भारत के विकास में योगदान : गहलोत

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक सभी प्रधानमंत्रियों ने भारत के विकास में योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के सदस्य देशों की विश्व की अर्थव्यवस्था और जनसंख्या में बड़ी हिस्सेदारी है। गहलोत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जवाहरलाल नेहरू ने भी ‘पंचशील’ सिद्धांत ‘और गुटनिरपेक्ष सम्मेलन भारत में किया था आयोजित 

मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वैश्विक कल्याण के विचार ‘पंचशील’ सिद्धांत ‘और गुटनिरपेक्ष सम्मेलन भी भारत में आयोजित किया था। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने उदयपुर में हुई जी-20 शेरपा बैठक का उदाहरण देते हुए सभी जी-20 आयोजनों के दस्तावेजीकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य के आयोजनों में इसका उपयोग किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने की राजस्थान सरकार की तारीफ

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उदयपुर में जी-20 शेरपा बैठक के दौरान राजस्थान सरकार द्वारा की गई व्यवस्था, आतिथ्य सत्कार, स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक राजस्थानी तरीके से शेरपाओं का  स्वागत काफी सुंदर रहा। आयोजन के दौरान, शेरपाओं ने राजस्थान में डिजिटल लेनदेन में सूचना प्रौद्योगिकी के उत्कृष्ट उपयोग की प्रशंसा भी की।  

देश की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता पूरे देश की है और यह देश की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर है। प्रधानमंत्री ने आगे टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया और विभिन्न जी20 आयोजनों के आयोजन में राज्यों से सहयोग अपेक्षा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!