Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट न होने पर नाराज हुईं खेल मंत्री रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट न होने पर नाराज हो गई। इतना ही नहीं उन्‍होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। मंगलवार को मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान खेल विभाग में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी भी ली। रेखा आर्या ने कहा कि मुख्‍यमंत्री की घोषणाओं में शामिल खेल मैदान जिनमें जमीन सम्बंधी मामलों में तकनीकी हैं, इसको लेकर विभाग को निर्देशित किया गया है। साथ इस संबंध में संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

खेल विभाग के जारी हो चुके जिओ पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि राज्य में खेल नीति का जिओ जारी हो चुका है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा। कहा कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के आठ से 14 वर्ष तक के प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की खेल छात्रवर्ती दी जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 29 अगस्त खेल दिवस के मौके पर खेल छात्रवर्ती योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। खेल पालिसी के अंतर्गत जिन-जिन चीजों का जिओ जारी होना है, इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग में कई जीओ लंबित हैं, इस संबंध में खेल सचिव को वित्त सचिव से बात कर लंबित पड़े जीओ को जारी करने के निर्देश भी दिए गए

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को चार प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन न्यायालय में यह मामला चल रहा है ऐसे में हम किस प्रकार से पुनः क्षैतिज आरक्षण को पुनर्जीवित कर सकते हैं, अधिकारियों को इसका समाधान निकालने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड बनाया जाएगा ताकि खेल विभाग वित्तीय रूप से सशक्त बन सके। केरल, हरियाणा और उड़ीसा में यह व्यवस्था लागू है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!