Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नेताओं को दी नसीहत, कहा – ‘बयानों में बरतें संयम’

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी के दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की जबानी जंग से कार्यकर्ताओं के मनोबल पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने नेताओं को नसीहत दी कि पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखें और संयम रखते हुए बयानबाजी न करें।

प्रदेश में पांचवीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हरीश रावत चुनाव में सामूहिक नेतृत्व का राग अलापने और फिर हार के लिए उन्हें दोषी बताने को लेकर प्रीतम सिंह को निशाने पर लिया। वहीं पलटवार करते हुए प्रीतम सिंह ने हरीश रावत को 2016 में पार्टी में हुई बगावत के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। बड़े नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप के चलते पार्टी के भीतर गुटबाजी सतह पर आ गई है।

मीडिया के प्रश्नों के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि नेताओं के मतभेद सामने आना पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को बताता है। उन्होंने स्वीकार किया कि नेताओं की जबानी जंग से पार्टी और उसके कार्यकत्र्ताओं पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे बचा जाना चाहिए। हरीश रावत के पास राजनीति का 50 वर्ष का अनुभव है तो प्रीतम छह बार के विधायक हैं। दोनों नेता पार्टी फोरम में मिल-बैठकर अपने विचार साझा कर सकते हैं। दोनों को ही संयम रखना चाहिए।

मेरे खिलाफ अभियान चलाने वालों पर कार्रवाई हो : हरीश रावत

वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की नसीहत पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रश्न दागे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को उनके खिलाफ अभियान चलाने वालों पर कार्रवाई करें। पार्टी में कोई किसी के विरुद्ध एजेंडा नहीं चला सकता, यह हो रहा है। अध्यक्ष के बगल में बैठकर उनके खिलाफ कव्वाली गाई जा रही है। वह ऐसे व्यक्तियों के नाम भी बता सकते हैं। हरिद्वार में कुछ लोग जगह-जगह जाकर हार का ठीकरा उन पर फोड़ रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

गैरसैंण में 14 को करेंगे सांकेतिक तालाबंदी

हरीश रावत ने कहा कि वह जब तक जिंदा हैं, सरकार को गैरसैंण को भूलने नहीं देंगे। 14 जुलाई को वह गैरसैंण में किसी सरकारी कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी करेंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र नहीं कराना चिंताजनक है। सरकार ने अपने वायदे को नहीं निभाया।

चुनाव से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास : करन माहरा

कांग्रेस ने उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या में शामिल आरोपित और जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकी के भाजपा से संबंधों को लेकर बड़ा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि दोनों ही घटनाओं में भाजपा से जुड़े व्यक्तियों के नाम सामने आना गंभीर है। इससे यह पता चलता है कि चुनाव से पहले भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश करती है। उन्होंने इन दोनों ही प्रकरणों की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्दयतापूर्ण हत्या के आरोपितों में से एक व्यक्ति की भाजपा के बड़े नेताओं से नजदीकी रही। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के एक आइटी सेल की कमान आतंकी के पास होना प्रश्नचिह्न लगाता है। मामले की जांच कर रही एनआइए को भाजपा नेताओं के साथ आरोपित और आतंकी

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में आतंक का वातावरण बनाकर मतों के ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। साथ में विपक्ष के नेताओं की छवि खराब करने का सुनियोजित षड्यंत्र किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी कई घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देकर झूठ व अर्धसत्य परोस कर भाजपा ने सरकार बनाई। समान नागरिक संहिता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इसी एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उनके संसदीय क्षेत्र को लेकर दिए गए बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया। उन्होंनेे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समान विचारधारा वाले दलों का आह्वान किया कि सांप्रदायिक धु्रवीकरण से सरकार बनाने की रणनीति का खुलकर विरोध करें। भाजपा सरकार को श्वेत पत्र जारी कर पिछले पांच सालों में प्रदेश में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं में सम्मिलित व्यक्तियों के राजनीतिक दलों से संबंधों के बारे में बताना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!