Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ARTO की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में एआरटीओ समेत पूरी टीम घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, रुड़की। रुड़की लक्सर मार्ग पर लंढौरा कस्बे के पास एआरटीओ की गाड़ी को सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एआरटीओ समेत पूरी टीम घायल हो गई। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद घर भेज दिया गया। इसी मार्ग पर एसडीएम लक्सर की गाड़ी को भी कुछ माह पहले एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें एसडीएम के वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिनका भी उपचार चल रहा है।

ARTO कुलवंत सिंह चौहान मंगलवार की सुबह करीब चार बजे चेकिंग के लिए रुड़की लक्सर मार्ग पर निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही इनकी गाड़ी रुड़की -लक्सर मार्ग पर लंढौरा कस्बा के पास पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे एक डंपर ने इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे में एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान के अलावा कांस्टेबल लक्ष्मण धीरेंद्र एवं नीरज घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इस बीच पुलिस की पिकेट भी मौके पर पहुंच गई।

सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। किसी को भी हादसे में ज्यादा चोट नहीं आई है। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि एआरटीओ के वाहन चालक को नींद की झपकी आई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!