Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने का लिया संकल्प

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। लगातार दूसरी बार उत्तराखंड की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक साल का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इसमें उनके वर्तमान कार्यकाल के 104 दिन भी शामिल हैं। आत्मविश्वास से भरे मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया है। सरकार ने इस हिसाब से अपनी रणनीति तय की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए विशेषज्ञों से सरकार सुझाव लेगी। होटल व्यवसायियों से इसकी शुरुआत की जाएगी। राज्य की विकास दर को तेजी से आगे बढ़ाने के विषय विशेषज्ञों से संवाद किया जाएगा। साथ ही आमजन से भी सुझाव लिए जाएंगे।

सरकार ने अपना एक-एक क्षण राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित किया है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने अपना एक-एक क्षण राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित किया है। पिछले वर्ष चार जुलाई को जब पार्टी ने मुख्य सेवक की जिम्मेदारी सौंपी तो तभी यह प्रण कर लिया था कि राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना उनका लक्ष्य रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य को लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए विकास की किरणें समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से जुटी है।

एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और प्रदेश की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह अपने प्रयासों में कहीं कोई कमी नहीं आने देंगे। राज्य को कैसे विकास के पथ पर अग्रसर करना है और इसके लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस बारे में विषय विशेषज्ञों के साथ ही जनता से सुझाव लिए जाएंगे।

भाजपा सरकार ने अपने दृष्टिपत्र के माध्यम से जनता से जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दृष्टिपत्र के माध्यम से जनता से जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह जिन योजनाओं का शिलान्यास करेगी, उनका लोकार्पण भी करेगी। सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए समान कानून के मद्देनजर समान नागरिक संहिता लागू करने को कमेटी का गठन समेत अन्य निर्णय इसका उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन एवं राजकोषीय प्रबंधन, सुशासन और सतत विकास लक्ष्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता है। राज्य के सभी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना व औद्योगिक विकास, सभी विभागों में बेहतर कार्यसंस्कृति, पर्यटन विकास, कृषि व संबद्ध क्षेत्रों का पुनर्जीवन एवं विस्तार, सड़क, रेल व हवाई कनेक्टिविटी समेत अन्य क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!