Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते, जो भूले बिसरे लोग हैं आ जाएंगे”: संजय राउत

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों जारी उथल-पुथल अब शांत दिख रही है। विधानसभा में सोमवार को एकनाथ शिंदे की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। विश्ववास मत के दौरान शिंदे सरकार को 164 वोट मिले जबकि विपक्ष में 99 वोट पड़े। विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि भाजपा गठबंधन के साथ अगले विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतेंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस दावे पर शिवसेना सांसद और पार्टी नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा कि 200 सीट जीतने की बात यह एकनाथ शिंदे खेमा नहीं दिल्ली वाले कर रहे हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं? अगर अभी चुनाव होता है तो हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उद्धव जी ने भी कहा था कि मध्यावधि चुनाव होने दीजिए। पता चल जाएगा कि कौन हारेगा और कौन जीतेगा।

यह जो भूले बिसरे लोग हैं आ जाएंगे : संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बागी विधायकों के वापस पार्टी में लौटने की उम्मीद भी जताई है। राउत ने कहा कि अगर किसी को गुमराह कर, फंसाकर लेकर गए हैं तो हमें अभी भी उम्मीद है कि वे वापस आएंगे। वे भी हमारे ही लोग हैं। सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। यह जो भूले बिसरे लोग हैं आ जाएंगे।

शिवसेना बाबा ठाकरे की है किसी और की नहीं हो सकती

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि विधायकों को पैसों के अलावा और कुछ भी मिला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान का हवााल भी दिया। राउत ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने कहा है, सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि कुछ और भी दिया। जब यह ‘कुछ’ सामने आएगा तो बड़ा खुलासा होगा। शिवसेना बाबा ठाकरे की है किसी और की नहीं हो सकती। आप इसे पैसे के जरिए हाईजैक नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री शिंदे गुट द्वारा उद्धव खेमे के 14 विधायकों को व्हिप उल्लंघन का नोटिस भेजे जाने पर भी राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नोटिस भेजने दीजिए, यह एक प्रक्रिया है। आदित्य ठाकरे जी को छोड़कर बाकी विधायकों को नोटिस क्यों दिया गया है, यह मुझे नहीं पता। जिन 14 विधायकों को नोटिस भेजा गया वे भी बालासाहेब ठाकरे के चेले और शिवसैनिक हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!