Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

खेल मंत्री ने किया खिलाड़ियों से आह्वान – उत्तराखंड को बनाओ नंबर वन

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश को नंबर वन पोजीशन दिलाने का आह्वान किया है। खेल मंत्री ने कहा कि जिस स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी है उससे इतना तय है कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहा है।

रजत जयंती खेल परिसर में तैयारियों का निरिक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उन्होंने पिछले 2 महीने में दो दर्जन से ज्यादा प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों से रूबरू बात की है और उनकी तैयारी का जायजा लिया। खेल मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस दौरान जितने भी खिलाड़ी मौजूद थे उनसे एक-एक कर सबसे व्यक्तिगत बातचीत की है। मंत्री ने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम इन राष्ट्रीय खेलों के मेजबान है और सबसे बेहतर यही होगा कि हम पहला स्थान हासिल करें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह से प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर इनाम राशि को दोगुना किया है और हर पदक विजेता को आउट ऑफ टर्म सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया है, उसने प्रतिभागी खिलाड़ियों के मन में एक नया उत्साह पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में सफलता के लिए अपना सर्वस्व झोंकने के लिए तैयार हैं।

2025 युवाओं के शंखनाद से होगा शुभारंभ

राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष कुल 2025 युवा शंखनाद के साथ आयोजन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान हिमालय द्वारा संकल्प से शिखर तक की यात्रा का विस्तृत वर्णन भी आयोजन का मुख्य आकर्षण होने जा रहा है।उद्घाटन समारोह के दौरान पांडवाज बैंड, जुबिन नौटियाल और पवनदीप जैसे कलाकार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति को संजीव करने के लिए हजारों लोक कलाकार तैयारी में जुटे हुए हैं।

हर जिले और ब्लॉक में होगा लाइव टेलीकास्ट
28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट सभी जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल सचिव अमित सिन्हा को इसके निर्देश दिए। इसके लिए सभी जिला और ब्लाक मुख्यालयों में विशेष रूप से एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए कहा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आम लोग उद्घाटन समारोह के साक्षी बन सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!