Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डदेहरादून

दीनदयाल मिनी सचिवालय के स्वरुप को विकसित करने में तेजी लायें : महाराज

पंचायतीराज विभाग बैठक में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित करने व महत्वाकांक्षी योजनाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारने का प्रयास होना चाहिए। पंचायत भवनों को दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने के कार्य में तेजी लाई जाए।

उक्त बात प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष संख्या-120 में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने और पंचायत भवनों के निर्माण के साथ-साथ दीनदयाल मिनी सचिवालय को व्यवस्थित करने के लिए सभी औपचारिकताएं व व्यवस्थायें समय पर पूरी होनी चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री महाराज ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति हेतु ग्राम-सभाओं को सशक्त और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है। सभी विभागों की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से ही यह संभव हो पाएगा। इसलिए ग्राम सभा में होने वाले विकास कार्यों के लिए विभागों से तालमेल आवश्यक है। त्रिस्तरीय पंचायतें स्वावलंबी व स्वायत्त हों इसके लिए सभी व्यवस्थायें पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के प्रयास होने चाहिए।

समीक्षा बैठक में पंचायती राज सचिव नितेश झा, अपर सचिव ओमकार सिंह, पंचायती राज निदेशक बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक मनोज तिवारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!