Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
आर्थिक गतिविधियाँदेश

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक

उनकी सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले हर बजट में गरीबों का हित केंद्र में रहा है : प्रधानमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 फ़रवरी 2023, मंगलवार, नई दिल्ली। एक फरवरी को पेश हुए आम बजट के बाद मंगलवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले हर बजट में गरीबों का हित केंद्र में रहा है।

संसदीय दल की बैठक में पहुंचने पर तमाम नेताओं ने उनके लिए तालियां बजाई। लोकलुभावन बजट पेश करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी को माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कोई भी इसे चुनावी बजट नहीं कह रहा है, हालांकि यह अगले लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट था।

बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि समग्र विकास और समाज के हर वर्ग के हितों ने इसके प्रस्तावों को संचालित किया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोदी के भाषण का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, “यहां तक कि जो लोग वैचारिक रूप से भाजपा के विरोधी रहे हैं, उन्होंने भी बजट का स्वागत किया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के साथी सांसदों को संबोधित करते हुए मुश्किल समय में बजट लाने के लिए अपनी सरकार के प्रयास की सराहना की। पीएम ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है। उन्होंने सभी सांसदों से बजट को लोगों तक ले जाने के लिए भी कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सांसदों की ओर से यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में बजट के बारे में बात करें और लोगों को बताएं कि उनके लिए बजट में क्या है। यह बजट ऐसे समय में आया है जब दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट से गुजर रही है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!