Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डचमोली

जोशीमठ राहत पैकेज पर कैबिनेट में लगेगी मुहर, 10 अप्रैल को होगी बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। चमोली जिले के अंतर्गत जोशीमठ शहर के आपदाग्रस्त क्षेत्र के पुनर्निर्माण, प्रभावितों के पुनर्वास जैसे विषयों को लेकर केंद्र को भेजे जाने वाले राहत पैकेज पर कसरत तेज हो गई है।

राहत पैकेज का प्रस्ताव ढाई से तीन हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। इसे लेकर शासन स्तर पर गहनता से मंथन चल रहा है। 10 अप्रैल को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। कैबिनेट की मुहर के बाद इसे केंद्र को भेजा जाएगा।

राहत पैकेज के बिंदुओं को चयनित कर लिया गया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पूर्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में जोशीमठ के लिए राहत पैकेज का प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्णय लिया गया था। अब जबकि जोशीमठ में भवन क्षति समेत अन्य सर्वे कार्य लगभग पूर्ण हो गया है तो शासन स्तर पर राहत पैकेज के प्रस्ताव को लेकर कवायद तेज हो गई है।

हाल में जोशीमठ को लेकर गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में भी इस बारे में विमर्श हुआ था। अब प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की तैयारी है। सोमवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने आपदा प्रबंधन सचिव डा रंजीत सिन्हा के साथ जोशीमठ के आपदा राहत पैकेज के संबंध में चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार राहत पैकेज के बिंदुओं को चयनित कर लिया गया है। एक-दो दौर की बैठकों के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। राहत पैकेज का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे केंद्र को भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के आखिर तक जोशीमठ के लिए केंद्र से बड़ी राहत राज्य को मिल जाएगी।

दिल्ली में एनडीएमए की बैठक आज संभावित

जोशीमठ को लेकर मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की बैठक संभावित है। इसमें जोशीमठ में जांच कार्य में जुटे संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ ही समस्या के स्थायी समाधान के सिलसिले में विमर्श होगा। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद ही एनडीएमए इस बारे में राज्य से जानकारी साझा करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!