Breaking News :
>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में सड़कों की रिपोर्ट तलब

काश्तकारों का मुआवजा समय पर दिया जाए : महाराज

विधानसभावार द्वितीय चरण स्टेज-2 सड़कों की हुई समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग की बैठक में विधानसभावार द्वितीय चरण स्टेज 2 सड़कों की वर्ष 2022 से अब तक की कार्य प्रगति के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग को भूमि स्थानांतरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करने के अलावा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि काश्तकारों का मुआवजा समय पर दिया जाए और विभिन्न खंडों से संबंधित देनदारियों का तत्काल भुगतान किया जाए।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष संख्या-120 में लोक निर्माण विभाग की बैठक में विधानसभावार द्वितीय चरण स्टेज-2 सड़कों की वर्ष 2022 से अब तक की कार्य प्रगति के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग को भूमि स्थानांतरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। लोक निर्माण मंत्री ने पूरे प्रदेश में प्रांतीय व निर्माण खंडो की विस्तृत जानकारी लेने के साथ-साथ आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के अंतर्गत आवंटित धनराशि व उनके खर्चों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से माँगी।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में एसडीआरएफ के अंतर्गत सड़कों की मरम्मत, पुनर्निर्माण तथा पैंच कार्य हेतु विभिन्न खंडों में खर्च की गई धनराशि का ब्यौरा तलब करने पर अधिकारियों ने बताया कि परिसंपत्तियों की मरम्मत, पुनर्निर्माण, पैंच कार्य, यातायात खोलने और मलबे आदि की सफाई पर निर्माण खंड पौडी, प्रान्तीय खण्ड लैसडाऊन, निर्माण खंड बैंजरो और निर्माण खंड पाबौ ने 2 करोड़ 55 लाख 47 हजार की धनराशि के कार्य कार्य करने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अभी कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त सामान्य अनुरक्षण मद के तहत पैच वर्क हेतु 6 करोड़ की धनराशि के के कार्य किए गए हैं। जबकि एन.पी.बी. तथा भूमि अर्जन मद के अंतर्गत निर्माण खंड पौड़ी, प्रान्तीय खण्ड लैसडाऊन, निर्माण खंड बैंजरो को 1 करोड़ 88 लाख 81 हजार की धनराशि आवंटित की गई है।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित सड़कों के रखरखाव हेतु पौड़ी, लैंसडौन, बेंजारो और पाबौ हेतु 31 करोड़ 1 लाख 63 की धनराशि के प्रस्ताव शासन को भेजी गई हैं।

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण स्टेज-2 की स्वीकृति प्राप्त के पश्चात व्यापारियों का विवरण तलब करते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अति शीघ्र कार्यों को संपन्न करवाया जाए। उन्होने अधिकारियों को राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में बंदरलीमा हडखोला मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-2, मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज शहर में आंतरिक मार्गों के निर्माण, ग्राम पाडली गुज्जर तैल्लीवाला में सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण, ग्राम मुबारकपुर में सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण और बहादराबाद-धनौरी-पिरान-कलियर भगवानपुर-गागलहेड़ी राज्य मार्ग ग्राम हमीरपुर तुर्रा में सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण प्रक्रिया को पूरा कर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, वन विभाग के सीसीएफ सुशांत पटनायक, पौडी लोनिवि चीफ इंजीनियर दयानंद, ए.ई. पी.एस. बृजवाल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डी.एस. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विवेक प्रसाद सेमवाल, पी.एस. बंसल, एनएच के डी.के. यादव, नवनीत पांडे, निर्भय सिंह और मुकेश परमार आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!