Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार में सीएम योगी समेत पहुंचेंगे दिग्गज नेता

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का त्रयोदशी (अरष्टि) संस्कार के खास इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को अलीगढ़ में अतरौली के केएमबी इंटर कालेज में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा भी होगी। इसमें देश के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

श्रद्धांजलि सभा में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। भोज के लिए 40 हजार से अधिक लोगों का खाना तैयार करने में सात सौ कारीगर जुटे हुए हैं। प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है।

कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सुरेश खन्ना व सूर्यप्रताप शाही समेत केंद्र व राज्य के कई अन्य मंत्रियों का आना तय माना जा रहा है।

केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री सड़क मार्ग से आएंगे। वहीं, सीएम व राज्यपाल हेलीकाप्टर से आएंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम :

मंगलवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अन्य पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। दोपहर हुई बरसात से तैयारियां प्रभावित हुई हैं। रात तक व्यवस्थाएं बनाने में कर्मचारी व अधिकारी जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल को पांच जोन व 12 सेक्टरों में बांटा गया है। 40 से अधिक मजिस्ट्रेटों के अलावा मंडल के तीन हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। बुधवार की सुबह से ही क्वार्सी चौराहे से कोई भी भारी वाहन अतरौली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से अतरौली के कार्यक्रम स्थल तक प्रशासन ने तैयारियां की हैं।

सवा एक बजे आएंगे सीएम, उससे पहले पहुंचेंगे कलराज : 

सीएम योगी आदित्यनाथ 12 बजे लखनऊ से अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:25 बजे उनका हेलीकाप्टर कार्यक्रम स्थल से आधा किलोमीटर दूर महर्षि दयानंद इंटर कालेज में उतरेगा। डेढ़ से ढाई बजे तक श्रद्धांजलि सभा में रुकेंगे।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का हेलीकाप्टर 12:44 बजे अतरौली में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वे करीब एक घंटे कार्यक्रम में रुकेंगे। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सुबह 8:30 बजे दिल्ली से कार द्वारा अतरौली के लिए रवाना होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!