Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों पर धामी सरकार तेजी से बढ़ा रही है कदम

  • केदारनाथ धाम को उसकी भव्यता के अनुरूप संवारा जा रहा है।
  • श्रीराम मंदिर संघर्ष पर पुस्तक को लेकर प्रधानमंत्री से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस पुस्तक का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसार किया जाएगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, १ सितम्बर २०२१, बुधवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। मास्टर प्लान के तहत केदारनाथ धाम को उसकी भव्यता के अनुरूप संवारा जा रहा है तो यात्रियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस कड़ी में केदारनाथ पैदल मार्ग पर फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। शासन ने इसके लिए 1.68 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

केदारनाथ पैदल यात्रा के पहले पड़ाव गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह 4.22 करोड़ रुपये की लागत से फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर का निर्माण कराया जाना है। इसके तहत गौरीकुंड से जंगलचट्टी तक रेन शेल्टर के लिए कुल लागत 1.33 करोड़ के सापेक्ष 53.30 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इसी तरह जंगलचट़्टी से भीमबली के लिए 1.43 करोड़ के सापेक्ष 57.84 लाख और भीमबली से रामबाड़ा के लिए 1.45 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 58.12 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की गई है।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर का निर्माण होने से केदारनाथ आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को शेल्टर का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

[highlight]श्रीराम मंदिर संघर्ष पर पुस्तक को लेकर प्रधानमंत्री से मिले भट्ट[/highlight]

अयोध्या में श्रीराम मंदिर संघर्ष पर आधारित पुस्तक ‘श्री रामलला मन से मंदिर तक’ के सिलसिले में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने अपने साथी लेखक कुमार सुशांत के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि इस पुस्तक का हिंदी के अलावा 10 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी अनुवाद हो रहा है। 21 देशों में इसका विमोचन होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ने पुस्तक के लेखन कार्य की सराहना की। साथ ही इस विषय पर मार्गदर्शन भी दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने बताया कि पुस्तक में अयोध्या में श्रीराम मंदिर संघर्ष के अलावा भारतीय भाषाओं में रामकथा समेत भगवान राम, मां सीता और भगवान राम के मानव कल्याण संदेशों पर आधारित आलेखों को विशेष तौर पर संग्रहित किया गया है। करीब एक हजार पृष्ठों के संकलन का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष 108 पृष्ठों पर कार्य तेज गति से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस पुस्तक का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कुमार सुशांत ने पुस्तक की विषय वस्तु के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। पुस्तक का प्रकाशन रामायण रिसर्च काउंसिल ट्रस्ट कर रहा है। काउंसिल में बोर्ड आफ ट्रस्टी के अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट हैं, जबकि कुमार सुशांत इसके संस्थापक हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!