Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
ताज़ा खबरेंदेश

देश के कई हिस्सों में भी बरस रहे बादल

  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिल्‍ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण यूपी के मथुरा में कई जगह पानी भर गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन पानी के बीच फंस गए हैं।

दिल्‍ली में भी कई स्‍थानों पर जलभराव की समस्‍या देखने को मिल रही है। कई दिल्‍ली, यूपी और हरियाणा समेत कई राज्‍यों में आज से स्‍कूल खुले हैं। ऐसे में छात्रों को स्‍कूल पहुंचने में भी खासी दिक्‍कत का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 4 सितंबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

कई राज्‍यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ी हुई बारिश की गतिविधि जारी रहने और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं और नदियां उफान पर हैं। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के अधिकांश स्थानों (लोधी रोड, आइजीआइ एयरपोर्ट), एनसीआर (गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम, लोनी देहात, हिंडन एएफ, गाजियाबाद, दादरी) के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो रही है। बारिश का ये दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही हरियाणा के तोशाम, महम, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, फरुखनगर, बावल, नूंह, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, महम, सोहाना, होडल, पलवल और उत्तर प्रदेश के खुर्जा, मथुरा, राया, बरसाना और नंदगांव में अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राजस्थान के विराटनगर, कोटपुतली, खैरथल, भिवाड़ी, लक्ष्मणगढ़, नदबई, नगर, भरतपुर, बयाना, अलवर, तिजारा, डीग में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि आइएमडी ने 2 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई है। 1 सितंबर को असम और मेघालय में और 3 से 4 सितंबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

बिजली गिरने के साथ तेज आंधी तूफान की भी है आशंका

1 से 2 सितंबर के दौरान गुजरात राज्य में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। 1 से 4 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। आइएमडी ने 2 से 3 सितंबर के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 2 से 4 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तेज आंधी तूफान की आशंका जताई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!