Breaking News :
>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : सपा ने नई लिस्ट जारी कर स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर क्षेत्र से बनाया प्रत्याशी

jagran

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 फ़रवरी 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं, कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से पल्लवी पटेल को उतारा गया है। वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

बुधवार को जारी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में प्रमुख नाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का है। बीते दिनों उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गये थे। सपा ने उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि, वह 2017 के विधानसभा चुनाव में कुशीनगर की पडरौना सीट से जीते थे। सपा ने उनका टिकट बदल दिया है।

समाजवादी पार्टी ने कौशांबी की सिराथू सीट से अपना दल (कमेरावादी) की पल्‍लवी पटेल को मैदान में उतारा गया है। यह सीट सपा और अपना दल कमेरावादी के गठबंधन के खाते में गई है। यहां से उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में हैं। पल्‍लवी पटेल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। वहीं, बसपा ने इस सीट से संतोष कुमार त्रिपाठी को उम्‍मीदवार बनाया है। 

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से पूर्व मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। यहां भाजपा से राजेश्वर सिंह और कांग्रेस से रुद्रदमन सिंह बबलू प्रत्याशी हैं। ऐसे में दो ठाकुर प्रत्याशियों के बीच सपा ने जातीय समीकरण साधते हुए अंतिम समय में अपने संभावित प्रत्याशी को बदलकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। प्रो. अभिषेक मिश्र लखनऊ उत्तर विधानसभा से 2012 और 2017 का चुनाव लड़े थे। इस सीट से सपा ने अबकी बार पूजा शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!