Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने की उत्तराखण्ड 70 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, हर मतदाता तक पहुँचने की कोशिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 फ़रवरी 2022, बुधवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंक दी है। पार्टी ने मंगलवार को सभी 70 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा डिजिटल माध्यम से भी पार्टी मतदाताओं तक पहुंच रही है। साथ ही नवीनतम तकनीकी का उपयोग कर पार्टी प्रतिदिन 50 से 90 हजार व्यक्तियों तक संदेश पहुँचा रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गढ़वाल मंडल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा देहरादून में केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं ने छोटी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही घर-घर जनसंपर्क किया।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान के तहत पार्टी का प्रयास है कि पन्ना प्रमुखों और बूथ प्रभारियों के स्तर तक प्रत्येक मतदाता तक पहुंचा जाए। इसके साथ ही पार्टी नई टेली कांफ्रेंसिंग तकनीक के जरिये एक काल से हजारों व्यक्तियों तक संदेश पहुंचा रही है। प्रयास ये है कि इस पहल के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंचा जाए।

सुरेश जोशी ने आम बजट का जिक्र करते हुए इसे उत्तराखंड के विकास के लिए लाभकारी बताया।उन्होंने कहा कि पर्वतमाला परियोजना, रोपवे कनेक्टिविटी के प्रविधानों से उत्तराखंड समेत सभी पर्वतीय राज्यों को फायदा मिलने वाला है। आरबीआइ से मिलने वाली मदद को ब्याजमुक्त करना उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए लाभकारी साबित होगा। जैविक खेती समेत अन्य बजट प्रविधान भी राज्य के हित में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!