Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में चुनाव की सरगर्मियां तेज : प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, कहा- ‘पीढ़ियों से है उत्तराखंड से नाता’

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 फ़रवरी 2022, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गजों के महारथी प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने दून में एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया। इसके साथ ही कुछ ही देर में वे 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरे बढ़ रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्त्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा था। इस कड़ी में अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून दौरे पर आ रही हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा सरकार ने नहीं किया कोई काम

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले, उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया, दिए तो केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री । प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा चरमराया हुआ है। इसलिए कांग्रेस ने हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया है। प्रदेश के पांच लाख परिवारों को आर्थिक सहायता देंगे। देश में गरीब को और गरीब बना दिया और चंद उद्योगपतियों को अरबपति बना दिया।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार जुमलेबाजी में माहिर है : गणेश गोदियाल

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जुमलेबाजी में माहिर है। सभी नेता जुमलेबाजी की यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल रहे हैं। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस को वोट दीजिए हर घर एक व्यक्ति को रोजगार देंगे।

जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी : प्रीतम सिंह

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी। प्रीतम आगे बोले, कोरोनाकाल में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। वर्तमान सरकार को खनन और शराब माफिया चला रहे है। कांग्रेस सत्ता में आते ही लोकायुक्त नियुक्त करेगी ताकि जनता के प्रति सरकार कि जवाबदही तय होगी।

प्रियंका गांधी जारी करेंगी घोषणा पत्र, कार्यकर्त्ताओं से करेंगी वर्चुअली संवाद

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वर्चुअल रैली करेंगी। इस मौके पर वह पार्टी का उत्तराखंड के लिए चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक वर्चुअल रैली मे 1000 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। कांग्रेस इतनी ही भीड़ जुटा रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे दून स्कूल पहुंची। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। प्रियंका गांधी साईं मंदिर के समीप एक फार्म हाउस में कांग्रेस के वर्चुअल संवाद में सभी 70 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करने जा रही हैं।

पांच को उत्तराखंड आएंगे राहुल

इसके बाद पांच फरवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। उनकी सभा देहरादून अथवा हरिद्वार में से किसी एक स्थान पर कराई जाएगी। उसी स्थान से उस सभा का सजीव प्रसारण भी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। उन्होंने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!