Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बढ़ते कोरोना संकट पर सोनू सूद ने चिंता जाहिर कर कहा, ‘दिल्ली में इस समय भगवान ढूँढना आसान है लेकिन अस्पताल में बेड ढूँढना मुश्किल’

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कोरोना महामारी के केस में तेजी से हर दिन मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके आंकड़ों को देखकर हर कोई हैरान है। देश में इस वक्त मरीज अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। हालांकि लोगों की मदद के लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं बीते साल लगे लॉकडाउन के वक्त से ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं। वो प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने से लेकर उनकी तमाम मुश्किलों में उनका साथ देते नजर आए। वहीं इस बार भी सोनू का ये प्रयास रुका नहीं। वह लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बीच सोनू का ट्वीट चर्चा में आया है। इस ट्वीट में वह  थोड़े बेबस नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ने देर रात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्रवीट किया जो काफी चर्चा में हैं। इस ट्वीट में सोनू ने लिखा, ‘दिल्ली में इस समय भगवान ढूँढना आसान है लेकिन अस्पताल में बेड ढूँढना मुश्किल। लेकिन ढूंढ़ ही लेंगे, बस हिम्मत मत हारना।’ इस ट्वीट में कहीं न कहीं सोनू की बेबसी भी साफ नजर आ रही है बाजवूद इसके वह लोगों को इस मुश्किल घड़ी में लोगों को हिम्मत न हारने की बात कर रहे हैं। सोनू के इस पोस्ट पर लगातार फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विदित रहे कि हाल ही में सोनू ने एक वीडियो पोस्ट कर सरकार से एक खास अपील की है। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने सरकार से उन बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की अपील की हैं जिन्होंने कोविड-19 के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू सूद कहते हैं, ‘नमस्कार, आज मैं एक गुजारिश करना चाहता हूं, सरकार से और सभी उन लोगों से जो मदद में आगे आना चाहते हैं। हमने देखा है कि कोरोना की इस दूसरी लहर बहुत सारे लोगों ने बहुत सारे परिवार ने अपने बहुत कीमती सदस्य खोए हैं। बच्चों ने अपने मां बाप खो दिया तो कईयों के दोनों ही नहीं रहे। बच्चे बहुत छोटे हैं कोई 10 का कोई 12 साल का। मैं इनके भविष्य को लेकर काफी चिंता में रहता हूं। मैं केंद्र और राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा है कि इन बच्चों की शिक्षा निः शुल्क होनी चाहिए। इन बच्चों की शिक्षा निजी या सरकारी स्कूलों में होए स्नातक की डिग्री हो, मेडिकल हो या इंजीनियरिंग हो। सभी स्तर पर इनकी शिक्षा बिल्कुल मुफ्त होना चाहिए ताकि उनका उज्ज्वल भविष्य हो सके। क्योंकि लोगों ने अपने घर के कमाने वालों को खोया है। मैं गुजारिश करता हूं कि लोग आगे आए और इसके लिए आवाज उठाएं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!