Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोविड-19 कोरोना माहामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, विकासनगर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर राज्य में पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्‍ताओं ने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड 19 कोरोना माहामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 38 कार्यकर्त्‍ताओं के नंबर जारी किए गए हैं, जो जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई, एंबुलेंस आदि की आपातकालीन सेवा में सुविधा मुहैया कराएंगे।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव आकिल अहमद ने भाजपा की राज्य सरकार को कोरोना जैसी महामारी से निपटनें में पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ कोरोना महामारी में वैक्सीन न मिलने के कारण और अस्पतालों में आइसीयू बेड की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही हैं, जबकि प्रदेश में 245 लैब टेक्नीशियन, 250 फार्मेसिस्ट, 600 एएनएम व 1200 नर्सिंग स्टाफ के पद खाली पड़े हैं। महामारी के बाद भी सरकार को अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने की कोई चिंता नहीं है, अगर समय रहते सरकार स्वास्थ्य विभाग की इस प्रकार की खामियों को दूर कर देती तो आज मरीजों को यूं नहीं भटकना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार को पिछले साल की कोरोना आपदा से सबक लेकर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करनी चाहिए थी, लेकिन एक साल का समय मिलने के बाद भी सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी हुई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेताओं को रैलियां करने से फुर्सत नहीं है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ता अपनी हिम्मत के मुताबिक कोरोना पीड़ि‍तों की मदद करने में लगे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!