Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली में लोगों को 1 मई 2021 से 18+ नहीं लगेगी वैक्सीन, किसी तरह की भगदड़ न करें : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, छ्त्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी 1 मई से 18+ वालों कोरोना वैक्सीन लगाने का काम नहीं शुरू हो पाएगा। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता में कहा कि अभी तक वैक्सीन हमें मिली नही है। जैसे ही वैक्सीन आएगी। हम आप सभी को बताएंगे। अभी लाइनों में न लगें। दो कंपनियों की वैक्सीन है। दोनों कंपनियों को 67-67 लाख वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिया है। तीन माह में आएगी। उन्होंने कहा है कि अगले कुछ दिनों में हमारे पास 3 लाख वैक्सी आ जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे टीकाकरण केंद्र पर बेवजह भीड़ नहीं लगाए। वैक्सीनेशन को लेकर पूर्व सूचना दी जाएगी।

वैक्सीन लगवाने वही लोग जाएं जिन्होंने पंजीकृत कराया हुआ है। टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ नहीं लगाएं। दिल्ली और केंद्र मिलकर यह कार्यक्रम चला रही है। हम तीन माह में सभी लोगाें को वैक्सीन लगाएंगे। किसी तरह की भगदड़ न करें। हम सभी को वैक्सीन लगाएंगे। सभी लोग जरूर वैक्सीन लगवाएं। इसके लगवाने से काेरोना हो जाने पर लोग अधिक गंभीर नहीं होते हैं। दो वैक्सीन लगाई जाएगी कोविशील्ड और कोवैक्सीन। दोनों के लिए बराबर-बाराबर ऑर्डर दिया गया है। एक दो दिन में वैक्सीन मिल जाने की उम्मीद है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को दावा किया था कि दिल्ली में तीन महीने के भीतर 18 वर्ष से अधिक उम्र की पूरी आबादी को वैक्सीन लग जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों के अंदर भी टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को आर्डर दे दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मई की शुरुआत से वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!