Breaking News :
>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, अलर्ट मोड पर एसडीआरएफ

फंसे कई लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन तेज

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ा दी है। पोलिंग पार्टियों से लेकर पर्यटक और स्थानीय लोग रास्तों में फंस गए। इस बीच एसडीआरएफ और पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गईं। उन्होंने भारी बारिश और बर्फबारी के बीच फंसे कई लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन तेज कर दिया। टीम ने कई जगहों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर पर्यटकों, पोलिंग पार्टी और स्थानीय लोगों के फंसने की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे में एसडीआरएफ भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। एसडीआरएफ मुताबिक चमोली जिले के दीवालीखाल क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे छह लोगों का टीम ने रेस्क्यू किया। वहीं, दूसरी ओर सोनप्रयाग पुलिस को जानकारी मिली कि त्रिजुगीनारायण मंदिर से करीब तीन किलोमीटर नीचे कुछ लोग बर्फ में फंस हुए हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

उत्तराखंड में 15 पोलिंग पार्टियां बर्फबारी के चलते गंतव्य तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में नौ पोलिंग पार्टियां और रुद्रप्रयाग जिले में दो पोलिंग पार्टियां बर्फबारी में फंस गयी।

अनेक जगहों पर राहत-बचाव कार्य जारी

एसडीआरएफ को अल्मोड़ा जिले के मचखली इलाके में कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना मिली थी। इस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान में जुट गए हैं। कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!