Breaking News :
>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
ताज़ा खबरेंदेश

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, केंद्र सरकार ने दी जेड कैटेगरी की सुरक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने ओवैसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी है। सीआरपीएफ के कमांडो हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ओवैसी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीआरपीएफ कमांडो तैनात रहेंगे।

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गुरुवार शाम करीब पिलखुवा के NH-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर दो हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वारदात के बाद ओवैसी दूसरी कार में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि विस्तृत पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से इस घटना में दो लोगों के शामिल होने का पता चला। दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। एडीजी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार और एक कार बरामद की गई है।

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गुरुवार शाम करीब पिलखुवा के NH-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर दो हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वारदात के बाद ओवैसी दूसरी कार में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!