Breaking News :
>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला- ‘कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पायेगी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के साथ कायकर्ता का हौसला बढ़ाने के अभियान में लगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य दिग्गजों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने जोश भरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पाएगी। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून का शासन स्थापित किया। अब माफिया जेल में हैं। बड़े अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन दिया है। अतीक अहमद मुख्तार अंसारी जैसेम माफिया जेल में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के घर में उजाला किया है। बिजली दी और कोरोना संक्रमण काल में मुफ्त टीका दिया है। हमने दो साल तक गरीबों को राशन दिया है। प्रदेश में केन्द्र सरकार की सभी 73 योजनाओं का योगी आदित्यनाथ सरकार ने ही ठीक से उपयोग किया। जिससे आज प्रदेश में हर तरफ खुशहाली और विकास दिखाई दे रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी शीर्ष पांच में है। वह दिन दूर नहीं जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सभी में शीर्ष राज्य होगा। विपक्ष यहां पर कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बुआ बबुआ की सरकार में जापानी इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों का सिलसिला पूरे पूर्वांचल में जारी रहा। योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही 5 साल में यह रोग 90 प्रतिशत कम हो गया। भाजपा के शासन में ही यूपी का विकास हो सकता है, इसलिए हम सब को जिताने के लिए तैयार हो जाएं और प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं क्योंकि योगी की सरकार ही गरीब पिछड़ों और दलितों को ऊपर ले जाएगी और प्रदेश को नंबर एक बनाएगी। संबोधन शुरू करने से पहले गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जयकारा लगावाया। उन्‍होंने कहा कि जयकारे की गूंज सहारनपुर तक पहुंचनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 2013 में जब वह गोरखपुर आए थे तो लोगों ने कहा कि क्‍या पार्टी डबल डिजिट में पहुंच पाएगी। आज यह हालत विपक्ष की हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराने जा रही है। 2014, 2017 और 2019 में प्रचंड जीत वाले यूपी में हम 300 से अधिक सीट जीतेंगे। यह गोरखनाथ, बुद्ध, महावीर और कबीर की धरती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर की नई परिभाषा दी

G = गंगा एक्सप्रेसवे

O = आर्गेनिक कृषि

R = रोड

A = एम्स

KH = खाद कारखाना

PU = पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

R = रीजनल रिसर्च सेंटर।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह गोरखपुर के एयरपोर्ट से सीधा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश में 4 फरवरी से शुरू हो रही छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नामांकन करेंगे। इसके लिए चार सेट में नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। नामांकन कराने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए हैं। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से कचहरी के लिए योगी आदित्यनाथ के साथ अमित शाह भी पैदल जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!