Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के अंतराल पर ‘जन चौपाल’ को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के अंतराल पर ‘जन चौपाल’ को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दिन में गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ तथा अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, प्रत्याशी तथा नेताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान वह इन सभी में जोश भी भरेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मेरठ और अलीगढ़ में दस फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। जिसके लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ताकत झोंक दी है। कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के प्रभावी होने के कारण बड़ी चुनावी सभा पर भले ही रोक लगी है, लेकिन जनसंपर्क अभियान तथा वर्चुअल संवाद जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दोपहर में गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ तथा अलीगढ़ में ‘जन चौपाल’ लगाएंगे। इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम से सीएम योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर से जुड़ेंगे, जहां पर आज वह अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे।

‘जन चौपाल’ में अलीगढ़ की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर और इगलास विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता जुड़ेंगे। इसमें बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और लाभार्थी भी टीवी के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारण देख सकेंगे। मेरठ की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और मोदीनगर में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए प्रबंध किए गए हैं। हापुड़ जिले में धौलाना, हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में भी रैली से कार्यकर्ता जुड़ेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़ेंगे। 122 मंडलों पर होने वाली इस रैली में कोरोना गाइड लाइन के भी पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन जिलों के 10469 बूथों पर शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से भी जन चौपाल में जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ‘जन चौपाल’ के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस रैली से अलीगढ़ समेत मेरठ, गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा के लोग जुड़ सकेंगे। इससे पहले उन्होंने दो फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बागपत तथा मुजफ्फरनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था। प्रधानमंत्री इस वर्चुअल रैली में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा की 23 विधानसभा क्षेत्र के लोग जुड़ेंगे। यह रैली 122 मंडलों पर होगी, जिसमें सीधे तौर पर एक लाख से अधिक लोगों का जुड़ाव होगा।

राजधानी लखनऊ से संचालित हो रहे वर्चुअल रैली स्टूडियो से इसका प्रसारण प्रदेश में किया जाएगा। इस जन चौपाल में भले ही मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद तथा अलीगढ़ पर फोकस है, लेकिन इससे प्रदेशभर से कार्यकर्ता और आमजन भी प्रधानमंत्री को विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से जुड़ेंगे। रैली का लिंक विधानसभा क्षेत्र के स्मार्टफोन धारकों को भी भेजा जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.