Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

शराब व्यवसायियों को आगे कर युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस : सतपाल महाराज

कोरोना काल में घरों में दुबके रहे कांग्रेसी, अब बन रहे हिमायती

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, पौड़ी। कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के विकास को अवरुद्ध करने के साथ-साथ हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। लेकिन जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के साथ साथ उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जहाँ तक अन्य दलों की बात है तो वह बरसाती मेंढक के सिवा कुछ नहीं हैं, चुनाव समाप्त होते ही वह भी गायब हो जायेंगे।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु, और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र में मतदाताओं बीच जनसंपर्क करते हुए कही। वीरोंखाल मण्डल के सुन्दरखाल, भरपूर, कसाणी, सैंधार, नेग्याणा, चोरखिण्डा, लोदली, भाखण्ड, कदोल, वेदीखाल और स्यूंसी में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क कर लोगों को अपने द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों से अवगत करवाया।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है जबकि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों के अपने शासन के दौरान देश को विश्व में नीचा दिखाने के अलावा हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। भाजपा उत्तराखंड का समग्र विकास कर इसे संस्कार भूमि बनाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस शराब व्यवसायियों को अपना प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के विकास कार्यों को झुठला कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। मतदाता इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि मेरे कार्यकाल में क्षेत्र में कितने विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चौबट्टाखाल को पर्यटन हब बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। “सतपुली” और स्यूंसी झील की स्वीकृति उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सतपाल महाराज ने कहा कि उनके द्वारा पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए अरबों रुपए की पंपिंग योजनायें स्वीकृत हुई हैं। जबकि अनेक जगहों पर पर्यटक आवासगृहों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान जहाँ सभी विपक्षी पार्टियां के प्रतिनिधि अपने अपने घरों में दुबके बैठे थे वही हम लोग बराबर जनता के सुख दुख में सहभागी रहे हर संभव मदद करने का प्रयास हमारे परिवार द्वारा किया जाता रहा।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी आज एकेश्वर मण्डल के भ्रमण के दौरान मलेठी, बौसाल तल्ला, बौसाल मल्ला, कुमाडी, पीपली, खुलेऊ, गिवाली, उखलेत, चौमासूधार और चौमासूगाड़ आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। वहीं दूसरी ओर सतपाल महाराज के जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने अनेक गाँवों में जनसम्पर्क कर अपने पिता के लिए वोट मांगे। जबकि छोटे पुत्र सुयश रावत ने पांग, उकाल, तिमलखाल, गडिगाँव, चरगाड़, जबरौली, पिनानी, और सिवाल में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। इसके अतिरिक्त सतपुली मण्डल के अनेक गाँवों में जनसम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!