Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गाँधी 5 फरवरी को उत्तराखंड में दो स्थानों किच्छा और ज्वालापुर में वर्चुअल सभाओं को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, जालंधर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 5 फरवरी को उत्तराखंड में दो स्थानों किच्छा और ज्वालापुर में वर्चुअल सभाओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा क्षेत्र किच्छा साथ ही आसपास की किसान बहुल सीटों के समीकरणों को देखते हुए राहुल के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार में कांग्रेस किसी भी स्तर पर कसर नहीं छोड़ना चाहती। बीते बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने देहरादून में चुनाव घोषणापत्र जारी करने के साथ ही वर्चुअल माध्यम से 70 विधानसभा क्षेत्रों में रैली को संबोधित किया था। अब कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी शनिवार को उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। पार्टी ने राहुल की वर्चुअल सभाओं के लिए किसान बहुल और अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों को चुना है। वह शनिवार सुबह 12.10 बजे ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा पहुंचेंगे। वहां मंडी में किसान संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा क्षेत्र किच्छा के साथ ही आसपास की किसान बहुल सीटों के समीकरणों को देखते हुए राहुल के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद वह इसी दिन दोपहर करीब चार बजे हरिद्वार जिले में ज्वालापुर क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

इस दौरान राहुल की रैली से राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्र भी जुड़े रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक वर्चुअल रैली स्थलों पर एक-एक हजार व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। राहुल शाम को हरकी पैड़ी में गंगा आरती में भी शामिल होंगे। देर शाम उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्त्ता रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!