Breaking News :
>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
जन-संवाददेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी पर कसा तंज, कहा- ‘संसद की कार्यवाही को प्रभावित करने का न करें दुस्साहस’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चल नहीं पा रही। सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है लेकिन शुरुआत से ही बार-बार दोनों सदनों को स्थगित किया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को राजनीतिक तौर पर ‘असफल’ बताया और कहा कि वायनाड सांसद लोेकसभा की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं।

राहुल गांधी कभी प्रश्न नहीं करते हैं हमेशा संसदीय कार्यवाही का अनादर करते हैं : स्मृति ईरानी

भाजपा सांसद का यह बयान मानसून सत्र के तीसरे दिन आया है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद के अनादर का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी कभी प्रश्न नहीं करते हैं हमेशा संसदीय कार्यवाही का अनादर करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की संसद में उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाया। स्मृति ने कहा, ‘संसद में राहुल की उपस्थिति मात्र 40 फीसद है।’

स्मृति ईरानी ने विशेष तौर से राहुल गांधी पर हमला किया और कहा, ‘अमेठी से बतौर सांसद राहुल ने संसद में कभी सवाल नहीं किया और जब अमेठी को यूं ही छोड़ वायनाड गए तब 2019 में संसद के शीत सत्र के दौरान मुश्किल से उनकी उपस्थिति 40 फीसद रही।’ भाजपा सांसद ने राहुल की ओर निशाना साधते हुए कहा, ‘जेंटलमैन फिर से संसद में किसी बेहतर मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देना चाहते हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!