Breaking News :
>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
देश

गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच फायरिंग, एक गैंगस्टर ढेर

अमृतसर।: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टरों और पुलिस के बीच अमृतसर के अटारी-भकना कलां रोड पर एनकाउंटर चल रहा है। तीन घंटे से जारी मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। गैंगस्टरों के पास एके-47 जैसे आधुनिक हथियार हैं जिनकी मदद से वे लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक गैंगस्टर के मारे जाने की सूचना है लेकिन आधिकारिक रूप से किसी ने पुष्टि नहीं की है। तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। एक निजी चैनल के पत्रकार को टांग में गोली लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

ताजा जानकारी के अनुसार तीन घंटे बाद दोनों तरफ से फिर 50 राउंड से ज्यादा गोलियां एक बार में फिर चली हैं। पुलिस के कमांडो लगातार हवेली के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ते हैं गैंगस्टर फायरिंग शुरू कर देते हैं। पुलिस का मानना है कि हवेली के अंदर 12 से ज्यादा लोग छुपे हुए हैं। पुलिस की 2 गाड़ियां हथियार लेकर हवेली की तरफ से पहुंची हैं। मौके पर बख्तबंद वाहन बुलाया गया लेकिन उसकी एंबुलेंस से टक्कर हो गई।

लगातार गोलाबारी कर रहे गैंगस्टर, हवेली में नहीं घुस पाई पुलिस

पाकिस्तानी सीमा के पास सुनसान इलाके में बनी एक पुरानी हवेली में गैंगस्टर मनप्रीत सिंह कुस्सा और जगरूप सिंह उर्फ रूपा खुद को छिपाए बैठे थे। गैंगस्टर यहां भारी मात्रा में हथियार लेकर छिपे बैठे हैं। गैंगस्टर के पास भारी मात्रा में गोलियां और हथियार होने के कारण अब बुलेट प्रूफ गाड़ी मंगवाई गई हैl तीन घंटे के करीब होने वाले हैं एनकाउंटर शुरू हुए, गैंगस्टरों की लगातार गोलीबारी के कारण पुलिस अभी हवेली के भीतर प्रवेश नहीं कर पाई है।

मनप्रीत और रूपा दोनों सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले उन तीन शूटरों में शामिल थे, जिन्हें एक वीडियो फुटेज में पिछले दिनों मोगा में घूमते देखा गया था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो हवेली को चारों तरफ से घेर लिया गया है। एनकाउंटर अभी जारी है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। 

इससे पहले, अमृतसर पुलिस की कई गाड़ियां भारत-पाक सीमा की तरफ एनकाउंटर साइट पर बैकअप टीम के तौर पहुंची हैं। ये गैंगस्टर भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं। बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। उसने पिछले दिनों कथित रूप से एक आडियो जारी करके कहा था कि उन्हें सिद्धू मूसेवाला की जान लेने का कोई अफसोस नहीं है। 

वीडियो फुटेज में दिखे थे गैंगस्टर मनप्रीत और रूपा

बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो फुटेज सामने आया था। इसमें मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर मनप्रीत कस्सा उर्फ मन्नू और जगरुप रूपा चोरी की बाइक पर तरनतारन की ओर जाते नजर आए थे। सीसीटीवी फुटेज 21 जून का मोगा शहर का था। इससे यह साबित हो गया कि मूसेवाला हत्याकांड के 24 दिन बाद भी ये दोनों शूटर पंजाब में ही घूम रहे थे। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गत 29 मई को गांव जवाहरके में हुई थी। इसी के बाद से पुलिस इन दोनों गैंगस्टरों की तलाश में जुट गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!