Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
देश

कश्मीर में आतंकवादी संगठन लश्कर के छह सहयोगी आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए संगठन के छह आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला और बडगाम जिलों के सीमावर्ती शहर उरी में आतंकवादी संगठन के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया।

पुलिस ने यहां जारी बयान में कहा कि बारामूला पुलिस और सेना की 16 सिखली के संयुक्त बलों ने चुरुंडा उरी में संयुक्त गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को इलाके में घूमे हुए देखा और उसने गश्ती दल को देखते हुए भागने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त बलों ने चतुराई से उस व्यक्ति पकड़ लिया गया। उसकी निजी तलाशी के दौरान उसके पास से दो ग्रेनेड बरामद हुए है जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान चुरुंडा उरी के शौकत अली अवान के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों अहमद दीन और मोहम्मद सादिक खटाना के नामों का खुलासा किया, जो कि चुरुंडा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध के पास से दो ग्रेनेड, एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन और चार जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस ने कहा, “आरोपी पाकिस्तान स्थित आकाओं के इशारे पर सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर के आतंकवादियों को इसकी जानकारी देने में शामिल हैं।”

उन्होंने बताया कि एक अलग अभियान में, पुलिस और सुरक्षा बलों ने बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सेना की 62 आरआर के साथ मिलकर जिला बडगाम के खानसाहब इलाके में तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तान आतंकवादी सहयोगियों की पहचान कैसर अहमद डार, ताहिर अहमद डार और अकीब राशेद गनी के रूप में हुई है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक चीनी हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन और 57 जिंदा राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!