Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

सिंगर वैशाली ने किया सनसनीखेज खुलासा, फेसबुक पर लिखा पोस्ट – “हां मेरे हत्या की साजिश रची जा रही है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, मुम्बइ। फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग ‘पिंगा’ की सिंगर वैशाली माडे ने सनसनीखेज खुलासा करके सबको चौंका दिया है। फेसबुक पर पोस्ट लिखा वैशाली ने बताया कि उनकी जान को खतरा है, उनके खिलाफ साजिशें चल रही हैं। वैशाली का कहना है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है। अपनी पोस्ट में ऐसे संगीन आरोप लगाकर उन्होंने सबको स्तब्ध कर दिया है।

सिंगर वैशाली माडे ने अपने पोस्ट में ना सिर्फ अपने खिलाफ हत्या की साजिश होने की बात कही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि वो जानती हैं ये कौन लोग हैं। फेसबुक पर बहुत छोटी से पोस्ट पर उन्हें बड़ी साजिश की तरफ इशारा किया है। वैशाली ने ये भी कहा कि वो 2 दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साजिश करने वालों को एक्सपोज करेंगी। साथ ही साथ इस बुरे वक्त में फैंस से उन्हें सपोर्ट देने की भी अपील की है। ये मामला इसलिए भी संगीन हो जाता है क्योंकि वैशाली ने पिछले साल ही राजनीति में कदम रखा। हालांकि इस पोस्ट में किसी भी तरह की पुलिस शिकायत की बात सामने नहीं आई है।

वैशाली माराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में ‘पिंगा’ गाना गाकर बॉलीवुड में पॉपुलर हुईं। वैशाली ने माराठी इंडस्ट्री और बॉलीवुड को ये कहकर हिला दिया कि कोई उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहा है। सिंगर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘कुछ लोग मेरी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। यहां मेरे हत्या की साजिश रची जा रही है। मैं दो दिन बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी और इन लोगों को एक्सपोज करूंगी। आज मैं आप सभी का समर्थन चाहती हूं।’

विदित रहे कि वैशाली माडे ने पिछले साल जून के महीने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनका स्वागत किया था। इसके साथ ही वो ‘बिग बॉस’ मराठी के सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुकीं हैं। इस मामले में कोई राजनीतिक एंगल है या व्यक्तिगत ये अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैशाली सारेगामा की भी विनर रह चुकी हैं। उन्होंने कलंक फिल्म का गाना ‘घर मोरे परदेसिया’ भी गाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!