Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“भगवंत 12वीं पास हैं, ऐसा व्यक्ति कैसे पंजाब का मुख्यमंत्री बन सकता है” : मुख्यमंत्री चन्नी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, गुरदासपुर। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वीरवार को आप के सीएम फेस भगवंत मान की पढ़ाई-लिखाई और निजी जिंदगी पर निशाना साधा। चन्नी ने कहा कि मान मेरे साथ कैसे मुकाबला कर सकता है। मैं पीएचडी कर रहा हूं और मान को 12वीं पास करने के लिए भी तीन साल लग गए। ऐसे व्यक्ति को पंजाब का मुख्यमंत्री कोई कैसे देख सकता है। उन्होंने मान को शराब पीने का आदी बताते हुए कहा कि वह कहीं भी शराब पीकर पहुंच जाते हैं।केजरीवाल मुंगेरी लाल के सपने देख उन्हें सीएम पद पर बिठाना चाहते हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही चन्नी ने ‘भइयों को घुसने नहीं देंगे’ बयान दिया था, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी सहित विरोधी दलों की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

गुरदासपुर जिले के श्रीहरगोबिंदपुर और दीनानगर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं गरीबों का मुख्यमंत्री हूं और गरीबों व एससी वर्ग के विकास का विशेष ध्यान आने वाली सरकार में रखूंगा। चन्नी ने मतदाताओं को आह्वान किया कि वे विरोधी पार्टियों के झांसे में आकर पंजाब का भविष्य न खराब करें। शिअद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दस वर्षों तक पंजाब को सुखबीर सिंह बादल ने जमकर लूटा। अकाली दल की सरकार के समय बहुत ही निंदनीय घटनाएं हुई और नशा चरम सीमा पर रहा। कांग्रेस की सरकार आने पर नशे के साथ-साथ अन्य बुराइयों पर अंकुश लगाया गया। बिजली बिल, पानी के बकाये माफ किए गए और पानी के बिल कम कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। सरकार आने पर एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!