Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

करहल में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- “बुलडोजर को मरम्मत पर भेजा, 10 मार्च के बाद फिर से चलना आरंभ होगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, करहल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार शाम को प्रचार थम जाएगा। उससे पहले ही दोपहर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मैनपुरी में हैं। मैनपुरी के करहल में सीएम योगी आदित्यनाथ मैं यहां आपको आश्वासन देने आया हूं कि मैंने मरम्मत के लिए बुलडोजर भेज दिया है। 10 मार्च के बाद जब ये फिर से चलना आरंभ होगा तो जिन लोगो में अभी ज्यादा गर्म निकल रही है, ये गर्मी 10 मार्च के बाद अपने आप शांत हो जाएंगे।

मैनपुरी के करहल में हजारों की संख्‍या में जुटी भीड़ को संबोधित करते मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज शाम को प्रचार खत्म होगा। इस बार ध्यान रखना कि मैनपुरी की चारों सीटे भाजपा जीतेगी। जो उत्‍तर प्रदेश देश को नेतृत्व देता था, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने इसकी ऐसी दुर्गति कर दी थी कि इसके अस्तित्व पर ही सवाल खडा हो गया था।

मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड में दोपहर करीब 12 बजे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे हैं। उनके आने से पहलेे ही मैदान में हजारों की संख्‍या में लोग जुट चुके थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मयन ऋषि की पावन धरती को प्रणाम करता हूं। मैनपुरी भारत की ऋषि परम्परा से जुड़ी है। में यहां आता हूं तो महाराजा तेज सिंह की भी याद आती है। उन्‍होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है। सपा और बसपा की गुंडागर्दी खत्म हो गई है। पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। दंगे होते थे। अब दंगा नहीं होता। कोई कोशिश करता है तो उसका पोस्टर चौराहों पर लग जाता है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनी थी तो पहला काम प्रभु श्रीराम के मन्दिर पर हमला करने वाले आतंकियों को छोड़ने का काम किया था। हमने किसानों का ऋण माफ किया। हम ने कोरोना काल में फ्री में दवा, उपचार और वैक्सीन फ्री में दी। अखिलेश कहते थे ये तो मोदी वेक्सीन है। इस बार आप भी कह देना कि वोट भी भाजपा को ही देंगे क्योंकि जान तो भाजपा की वैक्सीन से बची है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। हम तो राष्ट्र हित के हिसाब से बिना भेदभाव से काम करते हैँ। उन्‍होंने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील के साथ अपना संबोधन समाप्‍त किया।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल में आयोजित जनसभा में सपा पर तीखा हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी प्रोo एस.पी. सिंह बघेल ने सपा की चूलें हिला दी है। जब अखिलेश यादव नामांकन को आए थे तो कह रहे थे केवल पर्चा भरने आया हूं, लेकिन एसपी सिंह बघेल ने पांचवे दिन ही करहल आने पर मजबूर कर दिया। आजमगढ़ ने उनको सांसद बनाया था, परंतु कोरोना काल में वहां एक बार भी नहीं गए। वहां की जनता नाराज है, इसलिए वहां से नहीं लड़े। करहल आ गए, परंतु अब उनकी स्थिति आसमान से टपके और खजूर में अटके वाली हो गई है। योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल सिंह यादव को लेकर तीखा तंज किया। कहा कि मैंने कल देखा था। बेचारा शिवपाल यादव, जो प्रदेश का नेता हुआ करता था। कैसी दुर्गति हुई। जिसके पीछे भीड़ चलती थी। उसे बैठने को कुर्सी तक नहीं मिली। नेताजी का सिपहसालार हुआ करता था, परंतु बैठने को केवल कुर्सी का हत्था मिला। शिवपाल यादव दुर्गति का सबसे बड़ा उदाहरण है। हमला जारी रखते हुए योगी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव भी बहुत होशियार हैं। नेताजी ने कल कहा कि भई तुम लोग जिसे चाहो नेता चुन लो। जबकि पीछे से दूसरा कह रहा था कि नाम ले लो, नेताजी कहने लगे की करहल से कौन लड़ रहा है। बताओ कैसी दुर्गति है कि पिता, पुत्र का नाम नहीं जान रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!