Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

स्‍कूल खुलने के बाद बच्‍चों में में दिखा उत्‍साह

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, हल्द्वानी। सरकारी प्राइमरी स्‍कूल खुलने के दूसरे दिन बच्चों की संख्‍या पहले दिन की अपेक्षा अधिक नजर आई। स्‍कूल खुलने के बाद से बच्‍चों में उत्‍साह देखने के लिए मिल रहा है। डेढ साल से घरो में कैद बच्‍चों में स्‍कूल आने की उत्‍सुकता साफ नजर आ रही है। दोपहर बाद शिक्षा विभाग संख्या से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करेगा। उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

13 मार्च 2020 को कोरोना की वजह से निजी व सरकारी सभी तरह के शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये बच्चों का कोर्स पूरा करवाया गया। लेकिन सरकारी स्कूलों में यह सिस्टम बहुत ज्यादा कारगर साबित नहीं हुआ। क्योंकि, परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अधिकांश के पास स्मार्ट फोन नहीं थे। वहीं, इस साल अगस्त में पहले नौ से 12 फिर छह से आठ तक की कक्षाओं को संचालित किया गया।

जबकि तीसरी लहर की आशंका व कम उम्र होने के कारण प्राइमरी कक्षाओं को शुरू नहीं किया गया। हालांकि, शासन के आदेश की वजह से मंगलवार को प्रदेश भर में प्राइमरी स्कूल खुल गए। हल्द्वानी ब्लॉक में पहले दिन 5812 बच्चे 172 स्कूलों में पढ़ाई को पहुंचे थे। वहीं, दूसरे दिन सुबह की पाली में बच्चों की संख्या ठीक दिखी। जिन स्कूलों में छात्र संख्या ज्यादा है वहां 11 से दो के बीच दूसरी पाली में भी पढ़ाई करवाई जाएगी। वहीं, निजी स्कूलों ने अधूरी तैयारियों व बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए अभी प्राइमरी कक्षाएं शुरू कराने से मना कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!