Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड में भी एक दिन अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगी।

रावत ने यह टिप्पणी हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए की। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि पार्टी ने पंजाब में अनुसूचित जाति से एक बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास रच दिया है। इतिहास में ऐसे अवसर कम आते हैं। जब आते हैं तो अनुकरणीय होते हैं। उन्होंने कहा कि यह इतिहास सिर्फ पंजाब में नहीं, बल्कि पूरे उत्तरी भारत में रचा गया है। वह भगवान और मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन में भी यह क्षण आए जब वह एक अनुसूचित जाति व शिल्पकार के बेटे को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले। अवसर मिलेगा तो हम प्रतिदान देंगे। कांग्रेस इस वर्ग की आकांक्षा के साथ चलेगी।

फिर दिल्ली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत 

पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत फिर दिल्ली चले गए। पंजाब मंत्रिमंडल पर विचार होने के चलते उनका कार्यक्रम तय हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत का  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया समर्थन

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी हरीश रावत के इस वक्तव्य का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दबे-कुचले वर्ग की कांग्रेस के साथ हमेशा से हमदर्दी रही है। किसी भी वर्ग से ऐसे व्यक्ति को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरीश रावत हमारे नेता हैं। उन्होंने जो कहा है, उसके सिर्फ सियासत के नजरिये से निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा, “2017 के विधानसभा चुनाव में कोई गलती नहीं थी फिर भी हार का ठीकरा उन पर फोड़ा

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का अभी तक सही तरीके से विवेचना नहीं की गई है। इसकी विवेचना होनी चाहिए। बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उन पर हार का ठीकरा फोड़ा गया, जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी।

नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर पार्टी पर अंगुली उठाई थी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 2016 में प्रदेश कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत स्थिति में था। पार्टी ने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के शिकंजे से पार्टी को बचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2017 का चुनाव हारे, इसकी सही विवेचना नहीं हो पाई है।

2022 का चुनाव सामने है तो विवेचना होनी ही चाहिए। साजिश कर हार का ठीकरा उनके सिर पर फोड़ा गया। 2017 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को 33 फीसद से ज्यादा वोट मिले तो इसकी वजह पार्टी संगठन रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!