Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैंडलूम नगरी पिलखुवा में करेंगे जनसभा को संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, पिलखुवा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर में हैंडलूम नगरी के रूप में विख्यात पिलखुवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को लेकर चली आ रही तैयारियां पूरी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर तैयार किए गए घेरे में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे। लगभग एक घंटा जनमानस मुख्यमंत्री के विचारों से रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दोपहर 12:30 बजे पिलखुवा पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। हालांकि जनसभा स्थल पर कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। दस बजे से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। वाटर प्रूफ पंडाल में आम लोगों के 15 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी और वीआईपी अलग है। तीन पीएसी की कंपनी सहित लगभग तीन हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

मेरठ मंडल के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीन कुमार सहित जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर बुधवार सुबह से की व्यवस्थाओं में जुट गए है। जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोग उत्साहित हैं।

ग्रामीणों को जनसभा स्थल तक लाने के लिए पार्टी के नेताओं द्वारा बस की सुविधा की गई है। लगभग पांच सौ बसों के आने की संभावना है। तीन हजार से अधिक कार और पांच हजार दोपहिया वाहन पहुंचेंगे।हाईवे- 9 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन की तरफ से पांच वाहन पार्किंग बनाई गई है। दिल्ली- गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को छिजारसी टोल प्लाजा के निकट राणा डिग्री कालेज के सामने खाली मैदान में खड़ा किया जाएगा। हापुड़, ब्रजघाट की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए श्रीराम हास्पिटल के सामने और धौलाना की तरफ से आने वाले वाहन धौलाना रोड स्थित दोनों सब्जी मंडियों में खड़े गए जाएंगे। जनसभा समाप्त होने के बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

  • सुबह से ही मौसम बिगड़ता नजर आ रहा है। बादलों की गडगडाहट के चलते मूसलाधार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते तैयारियों में जुटे अधिकारियों की सांस फूलने लगी है। हालांकि जनसभा वाटर प्रूफ पंडाल में हो रही है, लेकिन बारिश होने पर अव्यवस्था फैलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
  • जनसभा एक मैदान में है। मैदान में 200 फीट चौड़ा और 450 फीट लंबा पंडाल लगाया गया है। मैदान का एक हिस्सा खाली छोड़ा गया है। बारिश होने पर इस खाली हिस्से में जलभराव और कीचड़ होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त जनसभा में प्रवेश करने के लिए बनाए गए आम लोगों के तीनों गेटों पर मिट्टी का भराव किया गया है। जो बारिश होने पर कीचड़ में तब्दील हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त बारिश के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को कठिनाइओं को सामना करना पड़ सकता है।
  • पिलखुवा शहर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन, यदि बारिश हुई तो लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, शहर में हल्की बारिश होने पर ही जलभराव की समस्या उत्पन हो जाती है। शहर का मुख्य मार्ग गांधी रोड मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद ही जर्जर है। गहरे गड्ढे बारिश होने पर परेशानी का सबब बन सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!