Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
कारोबार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन तथा शिला पूजन में शामिल होने वाले अतिथि को मिलेगा चांदी का सिक्का

रामनगरी अयोध्या में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो जाएगा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण यहां पर श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन में सीमित संख्या में भी विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया है। इन सभी को बड़े उपहार भी मिलेेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में राम लला के प्रसाद वितरण की भी भव्य व्यवस्था की गई है। सभी मेहमानों को प्रसाद में स्टील का टिफिन दिया जाएगा, इसमें रघुपति लड्डू रखे जाएंगे।

अशोक सिंहल फाउंडेशन आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन तथा शिला पूजन में शामिल होने वाले अतिथि को चांदी का सिक्का प्रदान करेगा। यह भी विशेष चांदी का सिक्का है। जिसमें राम दरबार तथा तीर्थ क्षेत्र का प्रतीक चिन्ह अंकित है। भूमि पूजन में शामिल होने वाले मेहमानों को जो चांदी का सिक्का दिया जाएगा, उसके एक तरफ राम दरबार की छवि है जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान हैं और दूसरी तरफ ट्रस्ट का प्रतीक चिन्ह है।

श्रीरामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे, इस मौके पर उपस्थित अतिथियों को अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से चांदी के सिक्के स्मृति चिह्न के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इन सिक्कों पर एक ओर रामदरबार व दूसरी ओर ट्रस्ट का प्रतीक चिह्न व फाउंडेशन का नाम अंकित है। ट्रस्ट के सचिव चंपतराय ने बताया कि कुल 175 विशिष्टजनों को आमंत्रित किया गया है। इन सभी को चांदी का सिक्का दिया जाएगा। इसमें 135 साधु-संतों के साथ अन्य विशिष्टजन आमंत्रित हैं।

रामनगरी अयोध्या में आज श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम होगा। भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कुल 175 प्रतिष्ठित मेहमान शामिल हो रहे है।

चांदी के सिक्के के अलावा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मेहमानों को ट्रस्ट की तरफ से राम दरबार की तस्वीर और लड्डू का डिब्बा भी दिया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर अयोध्या के निवासियों को भी लड्डू बांटे जाएंगे। यहां लोगों को एक लाख 25 हजार से भी अधिक रघुपति लड्डू बांटे जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!