Breaking News :
>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
कारोबार

महंगा हो गया सोना, तो चांदी हुई सस्ती, जानिए भाव

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत 0.34 फीसद या 184 रुपये की तेजी के साथ 54,735 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर 0.38 फीसद या 209 रुपये की तेजी के साथ 54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर 183 रुपये की गिरावट के साथ 69,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर 194 रुपये की गिरावट के साथ 71,357 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.79 फीसद या 15.90 डॉलर की बढ़त के साथ 2036.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.19 फीसद या 3.87 डॉलर की बढ़त के साथ 2023.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर बुधवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.39 फीसद या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 26.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.10 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 25.98 पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!